Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से लोकप्रियता मिलने के बाद इन स्टार्स ने शो को मारी लात! नाम जान लगेगा झटका

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल 15 सालों से टीवी पर चला आ रहा है, लेकिन इसकी लोकप्रियता दर्शकों के बीच कम होती नहीं दिख रही. शो में अब तक कई स्टार्स बदले गए है और कुछ ने शो को बीच में ही छोड़ दिया.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. सालों से शो दर्शकों को बांधे हुए है. राजन शाही का ये सीरियल टीआरपी रेस में भी हमेशा टॉप 5 में शामिल रहता है. दर्शक बोर ना हो, इसलिए मेकर्स इसमें कई सारे टर्न एंड ट्विस्ट लाते रहते है. शो की कहानी हिना खान और करण मेहरा के साथ शुरू हुई थी और अब इसे प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा आगे बढ़ा रहे है. हालांकि कई स्टार्स को शो ने लोकप्रियता दिलाई, जिसके बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते है.

1. हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हिना खान ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने शो में अक्षरा को रोल निभाया था और आज भी इस किरदार की वजह से फैंस उन्हें जानते है. शो ने उन्हें पहचान और दी वो दर्शकों के दिलों में बस गई. एक्ट्रेस ने काफी लंबे समय तक शो में काम किया और उसके बाद उन्होंने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के लिए ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को छोड़ दिया था. इन दिनों में वो म्यूजिक वीडियोज, फिल्मों को लेकर व्यस्त है.

2. करण मेहरा

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शुरुआत में हिना खान के अपोजिट करण मेहरा थे. करण ने शो में नैतिक का किरदार निभाया था. ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाने के बाद करण मेहरा को काफी लोकप्रियता मिली. 2016 में इसे छोड़ने से पहले वह आठ साल तक शो का हिस्सा थे. बाद में उन्हें नच बलिए 5, बिग बॉस 10 और खटमल ए इश्क समेत अन्य शो में देखा गया.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशा को आया धमकी भरा कॉल, ईशान को भड़काएगी सुरेखा, आज का एपिसोड होगा धमाकेदार

3. शिवांगी जोशी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हिना खान के बाहर आने के बाद शिवांगी जोशी की इसमें एंट्री हुई. इस शो से वो रातोंरात स्टार बन गई. शो में उन्होंने नायरा और सीरत का रोल प्ले किया था. हालांकि कुछ सालों के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया. इन दिनों शिवांगी सीरियल ‘बरसातें’ में कुशाल टंडन संग नजर आ रही है.

4. मोहसिन खान

मोहसिन खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक के रूप में काफी पसंद किया गया. अभिनेता पांच साल से अधिक समय से इस शो का हिस्सा हैं लेकिन एक पीढ़ी के लीप के कारण उन्हें डेली सोप छोड़ना पड़ा. टेलीविजन के साथ-साथ वह अब ओटीटी और फिल्मों को लेकर बिजी है. शो में नयारा औऱ मोहसिन की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया.

करण कुंद्रा

करण कुंद्रा रणवीर के रूप में ये रिश्ता क्या कहलाता है में शामिल हुए थे. बहुत ही कम समय में वह दर्शकों के बीच इतने चहेते बन गए कि भले ही उनका रोल छोटा था, लेकिन टीआरपी के लिए इसे बढ़ा दिया गया. हालांकि काट्रैक्ट के अनुसार उनका रोल खत्म किया गया. शो में उनके किरदार की बीमारी से मौत से हुई थी. इन दिनों वो तेजस्वी प्रकाश के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है.

Also Read: Bhuvan Bam Net Worth: कभी 5000 रुपये कमाते थे भुवन बाम, अब 100 करोड़ के पार पहुंची कॉन्टेंट क्रिएटर की संपत्ति

मोहिना कुमारी

मोहिना कुमारी के ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के फैसले ने सबको चौंका दिया था. शो में उन्होंने कार्तिक की बहन कीर्ति की भूमिका निभाया था. हालांकि मोहिना ने सुयश रावत के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद शो को अलविदा कह दिया था. हालांकि शो ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी. आज भी फैंस उन्हें इस किरदार के लिए याद रखे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >