Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के होने वाले बच्चे से रूही को हुई जलन, नफरत की आग में उठाया ये कदम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार हाउस में अभीरा और अरमान को लाने का सोचती है. कावेरी आरती के साथ दोनों का घर में वेलकम करती है. वहीं, विद्या इस बात से खुश नहीं है, लेकिन वह कुछ कह नहीं पाती.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही एक सपना देखती है, जिसमें वह खुद को अकेली पाती है. उसका साथ ना परिवार होता है और ना ही रोहित. सपने में अभीरा उसे ताना मारती है कि वह अकेली रह जाएगी और उसके पास कोई नहीं होगा. हालांकि जब वह सपने से जागती है तो पास में रोहित को देखती है. उसे देखकर उसे चैन आता है. वहीं, डॉक्टर से अरमान कई सारे सवाल पूछता है और रोहित उसे ऐसे परेशान देखकर हंसता है.

पोद्दार हाउस में क्या होगा अभीरा और अरमान की एंट्री

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार हाउस में अरमान और अभीरा का आरती के साथ स्वागत करती है. वह उनके लिए नया रूम तैयार करवाती है. विद्या इस बात से खुश नहीं होती है. अरमान, अभीरा को विद्या के रिएक्शन पर ध्यान नहीं देने के लिए कहता है. अरमान उसे खुद का ख्याल रखने के लिए कहता है.

कृष और संजय में किस बात को लेकर होगी बहस

संजय, काजल को उसका बैग पैक करने के लिए कहता है. हालांकि कृष कहता है उसे अपने से बैग पैक करना चाहिए कियों काजल और चारु अपना सामान पैक कर रहे हैं. कृष को गुस्सा आता है कि नीरज की सच्चाई जानने के बाद भी संजय कैसे चारु को उससे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा.

रूही को अभीरा से इस बात को लेकर हुई जलन

सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या, रूही को खाना देती है. तभी अभीरा, विद्या के पास आती है और उसे अपने बच्चे के लिए स्वेटर बुनने को कहती है. विद्या मना करती है, लेकिन अभीरा उसकी बात नहीं सुनती. रूही को जलन महसूस होता है कि विद्या अब अभीरा के बच्चे के लिए भी स्वेटर बनाएगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही स्वेटर को बर्बाद कर देती है. अभीरा उससे सवाल करती है कि उसका नफरत इतना ज्यादा है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीढ़ियों से नीचे गिरी रूही, क्या पोद्दार परिवार खो देगा अपना होने वाला चिराग

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की ऐसे होगी वापसी, अभीरा के बच्चे को मारने का प्लान करेगी रूही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >