Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अब शो में कभी नजर नहीं आएगी रूही? हाथ आया नया प्रोजेक्ट, इस एक्टर संग करेंगी स्क्रीन शेयर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रूही को शो में देखना फैंस काफी मिस करते हैं. गर्विता साधवानी शो का अब हिस्सा नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है. आइए आपको उसके बारे में बताते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीप के बाद रूही का ट्रैक खत्म कर दिया गया. लीप से पहले रूही के पति और अरमान के भाई रोहित की मौत को दिखाया गया था. काफी समय से चर्चा थी कि रूही यानी गर्विता साधवानी शो में वापसी करेगी. फैंस भी उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब लगता है कि उनका सीरियल में लौटना मुश्किल है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को एक वेब सीरीज का ऑफर मिला है.

गर्विता साधवानी के हाथ लग नया प्रोजेक्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम गर्विता साधवानी के हाथ नया प्रोजेक्ट लग गया है. गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस को जियो हॉटस्टार की अपकमिंग वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया गया है. इसमें उनके अपोजिट आसिम खान नजर आएंगे. हालांकि इसपर अभी तक एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा. फिलहाल फैंस को इंतजार करना होगा कि मेकर्स या एक्ट्रेस इस लेकर फैंस को कुछ अपडेट दे.

गर्विता साधवानी ने कहा था- अब मैं शो का हिस्सा नहीं

गर्विता साधवानी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को छोड़ने पर इंडिया फोरम से बात की थी. उन्होंने कहा था कि मैं अब उस शो का हिस्सा नहीं हूं क्योंकि कहानी आगे बढ़ गई है. रूही कुछ महीनों के लिए आपका स्क्रीन पर नजर नहीं आएगी. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका जाना टेम्परेरी है और चांस है कि वह कुछ महीनों बाद शो में लौट आएंगी. हालांकि सब कुछ कहानी पर निर्भर करता है.

जानें ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जा रहा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि कावेरी चाहती है कि अभीरा, अरमान से तलाक ले ले और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए. कावेरी उसे अंशुमन के करीब जाने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अरमान, मायरा और गीतांजलि का एक्सीडेंट हो जाता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से मिलने का छिपकर प्लान करती है, ताकि दादी सा को पता ना चल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >