Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या रोहित की होगी शो में फिर से वापसी, पोद्दार हाउस आते ही करेगा ये काम

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनीषा चाची को रूही और अरमान के बारे में पता चल गया है. कहा जा रहा है कि वो दोनों की लव स्टोरी के बारे में फैमिली को बताएगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मेकर्स नये ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, ताकि दर्शक इसकी कहानी से बंधे रहे. सीरियल में रूही, अरमान और अभीरा की कहानी दिखाई जा रही है. रूही की शादी रोहित से हुई है, लेकिन वो उससे प्यार नहीं करती है. वो अरमान से प्यार करती है और ये राज मनीष के सामने जल्द खुलने वाला है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित की फिर से वापसी होगी और वो आते ही एक बड़ा कदम उठाएगा.


ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी रोहित की वापसी
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक काफी दिलचस्प होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित यानी शिवम खजूरिया की एक बार फिर से वापसी होगी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित वापस आएंगे और अभीरा को पोद्दार हाउस लेकर आएगा. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित को ये लगेगा कि जिस तरह रूही और उसका रिश्ता टूटा है, उस तरह अरमान और अभीरा का रिश्ता नहीं टूटना चाहिए. इस वजह से वो अपनी भाभी को लेकर आएगा. अब देखना होगा कि ऐसा होता है या नहीं. क्या सच में रोहित की वापसी होगी. क्या रोहित के आने से चीजें बदल जाएगी. फिलहाल ये सब जानने के लिए मेकर्स की ओर से अनाउंसमेंट बाकी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के कमरे में अरमान की फोटो देख मनीष को लगेगा झटका, खुलेगा दोनों के प्यार का राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शहजादा धामी को शो से बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर चिल्लाते थे…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आया अभीरा और अरमान के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का सच, संजय ने उड़ाया मजाक


रूही और अरमान के प्यार का होगा पर्दाफाश
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही, अरमान से प्यार करती है और वो चाहती है उसका और अभीरा का रिश्ता टूट जाएगा. रूही चाहती है कि अरमान पूरे परिवार के सामने अपने प्यार का इजहार करें. इस बारे में वो उसे पता चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मनीषा चाची को रूही और अरमान के बारे में पता चल गया है. कहा जा रहा है कि वो दोनों की लव स्टोरी के बारे में फैमिली को बताएगी. वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसरा, माधव भी पोद्दार हाउस छोड़ देगा. वो चाहेगा कि अभीरा वापस घर आ जाए.

The Great Indian Kapil Show: आमिर खान को इस वजह से एक्स वाइफ रीना दत्ता ने मारा था थप्पड़, एक्टर ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >