Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नहीं आएगा लीप, अभीरा-अरमान का नहीं कटेगा पत्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रोड्यूसर राजन शाही ने रोक लगा दी है. उन्होंने साफ कहा कि ऐसा कोई प्लान नहीं है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस समय अपने चौथे जेनरेशन के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. मौजूदा ट्रैक में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल निभा रहे हैं. पिछले कुछ समय से शो की टीआरपी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी. कहा जा रहा था कि रेटिंग्स उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रही हैं, जिसकी वजह से मेकर्स कहानी में बड़े बदलाव कर सकते हैं. इस बीच सबसे अफवाह यह थी कि शो में फिर से एक नया लीप लाया जाएगा, ताकि कहानी को नई दिशा मिल सके और दर्शकों की दिलचस्पी बढ़े. अब इसपर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने रिएक्ट किया है.

राजन शाही ने अफवाहों को किया खारिज

राजन शाही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ये रिश्ता क्या कहलाता है में किसी भी तरह का ‘लीप’ लाने के बारे में न तो सोचा गया है और न ही ऐसा कुछ होने वाला है. थू-थू-थू. झूठी खबरें मत फैलाइए.” प्रोड्यूसर के इस बयान से साफ हो गया है कि फिलहाल शो की कहानी में कोई बड़ा बदलाव या जेनरेशन लीप नहीं आने वाला है. यानी मेकर्स मौजूदा ट्रैक को ही आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं.

लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से कहती है कि वह मायरा को रोके और उससे बात करे. वह अरमान से रिएक्ट करने के लिए कहती है, लेकिन अरमान उल्टा अभीरा को ही दोष देने लगता है. वह कहता है कि मायरा उसकी वजह से नाराज है. इस पर अभीरा समझाती है कि गुस्सा करने के बजाय उसे मायरा के पास जाकर उसे मनाना चाहिए. अरमान कहता है कि जब मायरा गुस्से में होती है तो उसे थोड़ा समय और स्पेस चाहिए और अभीरा यह बात नहीं समझती. इसके बाद अरमान पोद्दार हाउस लौटने का फैसला करता है, जबकि अभीरा, मायरा को लेकर परेशान रहती है.

यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >