Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के भाई की भूमिका निभाने पर मोहित परमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अतीत की कई…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा की भूमिका मोहित परमार निभाएंगे. एक्टर ने कहा कि वह शो से जुड़कर सुपर एक्साइटेड हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को अपनी दिलचस्प कहानी से खूब एंटरटेन करता है. यही वजह है कि टीआरपी लिस्ट में इसने अनुपमा को पछाड़कर टॉप 1 में अपनी जगह बना ली. दर्शकों को अभीरा और रूही का प्रेग्नेंसी ड्रामा खूब पसंद आया. मेकर्स कहानी में और भी ज्यादा ट्विस्ट लाने के लिए अब अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री करवाने वाले हैं. जी हां आने वाले एपिसोड में अभीरा का भाई नजर आएगा.

मोहित परमार निभाएंगे अभीरा का किरदार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में टाइम जंप से पहले हमने देखा था कि अभिमन्यु और अभीरा गाड़ी में अक्षरा से मिलने के लिए निकलते हैं, लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उनका एक्सीडेंट हो जाता है. परिवार वाले मान लेते हैं कि दोनों अब इस दुनिया में नहीं रहें. हाल ही में मेकर्स की ओर से एक प्रोमो भी शेयर किया गया था, जिसमें एक शख्स की एंट्री को दिखाया गया था. पहले कहा जा रहा था कि राज उनादकट अभीर का रोल निभा सकते हैं, लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि ये किरदार पंड्या स्टोर स्टार मोहित परमार निभाएंगे.

मोहित परमार ने अभीरा की भूमिका निभाने पर क्या कहा

मोहित ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ”मैं अभीर की भूमिका निभाने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं. इस कैरेक्टर में कई शेड्स है, जो पास्ट की कहानियों को दिखाएगा. मुझे उम्मीद है कि जैसे दर्शकों ने बाकी कैरेक्टर्स को अपनाया, वैसे ही मुझे भी स्वीकार करें.” एक्टर ने आगे कहा, ”राजन शाही सर संग काम करना किसी सपने जैसा है. उन्होंने मुझे मौका दिया, मैं जिंदगी भर शुक्रगुजार रहूंगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से चलने वाला शो है. इसकी शूटिंग के लिए एक्साइटेड हूं.”

कब शुरू हुआ था ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में टेलीकास्ट हुआ था. इन-दिनों समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित शो में लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वह अभीरा और अरमान की भूमिका निभा रहे हैं. जहां अभीरा ने हाल ही में अपना बच्चा खोया है. हालांकि रोहित ने उन्हें अपना और रूही का बेबी दे दिया. लेटेस्ट कहानी में हम देखते हैं कि रूही को बताया जाता है कि जन्म लेते ही उसका बेटा गुजर गया. वह सदमें में चली गई है.

Read Also- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बच्चे से नफरत करेगी रूही, इस बात से होगी जलन

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा, क्या रूही होगी उसके फैसले से सहमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >