Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स है दादी सा के हमले के पीछे, अपने ही बने अभीरा की जान के दुश्मन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान को पता चलेगा कि वो किलर अभीरा को मारने आए थे. वहीं, मनोज बताता है कि वो अपना अलग फर्म शुरू करने जा रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में तीन महीने का लीप आ गया है. अभीरा और अरमान की शादीशुदा जिंदगी में नयी-नयी दिक्कतें आ रही है. दूसरी तरफ रूही और रोहित अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार गरबा खेलते हैं और सभी काफी एंजॉय करते है. तभी एक शख्स अभीरा को चाकू मारने की कोशिश करता है, लेकिन तभी अरमान इस बात से अनदान अभीरा को अपने साथ ले जाता है.

अभीरा की जगह किसे लगेगा चाकू

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मनोज मंच पर जाकर अपने इस्तीफे के बारे में सबको बताता है. मनोज कहता है वो अपना फर्म शुरू करने जा रहा है. अभीरा और अरमान उसे रोकते है, लेकिन वो किसी की नहीं सुनता. वहीं, जैसे ही दादी सा बाहर आती है, किलर उसे चाकू मार देता है और उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है.

माधव कौन से सच्चाई बताएगा अरमान को

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट में दिखाया जाएगा कि अरमान को पता चलेगा कि वो किलर अभीरा को मारने आए थे. माधव को ये सच्चाई उसके पुलिस ऑफिसर दोस्त से पता चलती है. अरमान, अभीरा को बताता है कि वो किलर उसके लिए आए थे और दादी सा गलती से घायल हो गई.

क्या पोद्दार परिवार का ये शख्स होगा हमले के पीछे

जैसा कि पहले दिखाया गया कि अभीरा को केबिन मिलने से मनोज नाखुश है. वेन्यू से निकलने के बाद वो दादी सा पर हमला करने वाले गुंडे से टकराता है. तभी चाकू नीचे गिर जाता है और मनोज उसे उठाता है. जिसके बाद उसके चेहरे पर एक खतरनाक स्माइल होती है. इससे साफ पता चलता है कि इस हमले में मनोज की भागीदारी है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन कराने की सलाह देगा डॉक्टर, अरमान को नहीं है कुछ भी पता

Also Read– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जिंदगी और मौत के बीच झूल रही दादी सा की सांसें, अभीरा पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >