Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: मौत के बाद अंशुमन की आत्मा अभीरा से आएगी मिलने, फूट-फूटकर रोएगी मायरा की मां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अंशुमन को उठने के लिए कहती है और फूट-फूट कर रोती है. अपकमिंग ट्रैक काफी इमोशनल होने वाला है. दूसरी तरफ अरमान को पता चलता है कि गीतांजलि कहीं चली गई है और वह उसे खोजने निकल जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिला. अरमान और अभीरा अभी भी एक-दूसरे को चाहते हैं, लेकिन किस्मत में कुछ और लिखा है. अभीरा, अंशुमन से शादी करने वाली होती है, लेकिन अंशुमन मना कर देता है. अंशुमन को लगता है कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे के लिए बने है. इस बीच अंशुमन की मौत हो जाती है. अभीरा इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाती.

अभीरा से मिलने आएगा अंशुमन की आत्मा

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अस्पताल में होती है. डॉक्टर्स अंशुमन का इलाज करते हैं और वह बाहर कमरे के खड़ी होती है. डॉक्टर उसे बताते हैं कि वह अंशुमन को नहीं बचा पाए. अभीरा ये सुनकर दुख से भर जाती है. तभी अंशुमन की आत्मा अभीरा के सामने आ जाता है. वह उसके अंतिम क्षणों में उसकी उपस्थिति के लिए उसे थैंक्यू कहता है. वह अभीरा को खुश रहने के लिए कहता है. अभीरा फिर कमरे में जाती है और उसकी मौत पर उसे विश्वास नहीं होता.

गीतांजलि से शादी करेगा अरमान

अभीरा, अंशुमन को उठने के लिए कहती है और फूट-फूट कर रोती है. अपकमिंग ट्रैक काफी इमोशनल होने वाला है. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान ये जानकर दुखी होता है कि अभीरा ने अंशुमन से शादी कर ली है. अरमान को कॉल आएगा कि गीतांजलि कहीं चली गई है. गीतांजलि को अरमान खोजता है और पाता है कि वह सुसाइड करने वाली है. वह उसे बचाता है. गीतांजलि उससे पूछती है कि क्या वह उसे अभीरा की जगह देगा. अरमान कहता है कि वह उससे शादी करेगा. वह उससे अभी शादी करने के लिए कहती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वह गीतांजलि से शादी कर लेगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अलविदा कहने पर अंशुमन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अलविदा कहना थोड़ा कड़वा-मीठा रहा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >