Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां बनने वाली है कियारा, एक बार फिर से अलग हो जाएंगे अभीरा-अरमान? ये शख्स होगा जिम्मेदार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. कावेरी घर छोड़ कर चली जाती है और मनीषा इसके लिए काजल और विद्या पर गुस्सा करती है. अभीरा और अरमान अपनी दादी को खोजने के लिए जाते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि कावेरी कैब लेकर चली जाती है. मनीषा, काजल और विद्या पर गुस्सा होती है कि उनकी वजह से सबकुछ हुआ. मनीषा उन दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाती है. अभीरा उसे रोकती है और मनीषा रोने लगती है. मनीषा कहती है कि कावेरी ने इस घर को अपना सबकुछ दे दिया है और बदले में कुछ नहीं मांगा. अभीरा कहती है कि एक बहस ने घर की शांति को खत्म कर दिया. मनीषा कहती है कि जो बच्चे अपनी मां का दिल तोड़ते हैं, वह उनके बच्चे कहलाने के लायक नहीं हैं.

मां बनने वाली है कियारा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि माधव, कावेरी के लोकेशन को ट्रैक करता है. विद्या उसके साथ जाने की बात करती है, लेकिन वह उसे नहीं ले जाता है. तान्या, काजल को समझाती है कि वह लोग गलत नहीं है और उन्होंने सिर्फ अपने हक की बात की. काजल उसकी बातों पर कोई जवाब नहीं देती है. दूसरी तरफ कियारा को पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है. अरमान और अभीरा मिलकर कावेरी के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुट जाते हैं.

कावेरी के साथ रहने आएगी अभीरा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कावेरी के सौभाग्य भवन में होने की बात पता चलती है. ये कावेरी का पुराना घर है, जिसमें काजल, माधव और मनोज ने जन्म लिया था. इसी घर में कावेरी के पति ने आखिरी दिन बिताए थे. कावेरी घर में जाकर रोने लगती है और उसे सबकी बातें याद आती है. अरमान और अभीरा वहां पहुंचते है और उससे घर वापस चलने के लिए कहते हैं. कावेरी कहती है कि अब उस परिवार से उसका कोई रिश्ता नहीं है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा कहती है कि वह कावेरी को अकेले नहीं छोड़ सकते. अरमान कहता है कि विद्या को भी वह अकेले नहीं छोड़ सकता. अभीरा अपना सामान पैक करके कावेरी के पास रहने आ जाएगी.

यह भी पढ़ें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंटवारे की वजह से अलग हो जाएंगे अरमान और अभीरा? पोद्दार हाउस से गायब हुआ ये शख्स, घर में मचा तूफान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >