Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी ने विद्या के सामने रखी ये शर्त, अभीरा-अरमान के बच्चे को छूने से किया मना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हम देखेंगे कि अभीरा रूही को लेकर परेशान है. इधर कावेरी ने विद्या से बेबी को छूने तक के हक छीन लिए है. उसने कहा कि जब तक वह अभीरा और अरमान को माफ नहीं करेगी, तब तक बच्चे से दूर रहे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां पोद्दार परिवार खुश है कि उनका वारिस आ गया है. वहीं अरमान और रोहित अंदर ही अंदर टूट चुके हैं. डिलीवरी के वक्त अभीरा ने अपने बच्चे को खो दिया. वहीं रूही को बेटा हुआ था, जो बाद में रोहित ने अभीरा को दे दिया. ये सच्चाई फिलहाल किसी को पता नहीं है. इसी बीच रूही कोमा से बाहर आ जाती है.

अरमान को सता रही है ये चिंता

अभीरा रूही को लेकर काफी परेशान है. वह अरमान से कहती है कि रूही को इस बात का अंदाजा नहीं है कि उसका बच्चा जीवित नहीं है. उसे चिंता है कि कही ये बैड न्यूज सुनकर वह डिप्रेशन में न चली जाए. अरमान अंदर ही अंदर चिंतित है. वह बच्चे पर रूही और रोहित के अधिकारों को छीनने के लिए दोषी महसूस करता है, उसे डर है कि सच्चाई सामने आने पर सबकुछ संभालना बहुत मुश्किल हो जाएगा. उसे चिंता है कि न तो रूही और न ही बच्चा उसे कभी माफ करेगी.

रूही को लेकर अभीरा है परेशान

विद्या अभीरा के बच्चे की देखभाल करती है. हालांकि उसके मन में ये भी आता है कि रूही का बच्चा अब इस दुनिया में नहीं है. वह रोने लगती है. जिसके बाद कावेरी और मनीषा उसे समझाते हैं और मजबूत रहने के लिए कहते हैं. हालांकि पूजा के लिए जब विद्या प्रसाद बनाती है, तो कावेरी सवाल करती है कि क्या वह अभीरा के लिए लड्डू नहीं बनाएगी. इसपर मनीषा कहती है कि ये जिम्मेदारी मैं निभाऊंगी.

विद्या से बेबी के सारे हक छीन लेती है कावेरी

हालांकि कावेरी काफी गुस्से में होती है और वह कहती है कि अगर वह बच्चे के माता-पिता का ध्यान नहीं रख सकती है, तो बेबी पर भी उसका कोई हक नहीं है. कावेरी कहती है कि जब तक वह अभीरा और अरमान को माफ नहीं कर देती, तब तक वह बच्चे से दूर रहे. विद्या दुखी हो जाती है और दूर से ही सबकुछ देखती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि कियारा, चारू, कृष और आर्यन रोहित का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं. जिससे अरमान चिढ़ जाता है. इसके बाद अभीरा को उसपर शक होता है. क्या बेबी वाली बात अभीरा को पता चलेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा, क्या रूही होगी उसके फैसले से सहमत

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, डिप्रेशन में चला जाएगा अरमान, रूही देगी बच्चे को जन्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >