Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंटवारे की वजह से अलग हो जाएंगे अरमान और अभीरा? पोद्दार हाउस से गायब हुआ ये शख्स, घर में मचा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि कावेरी घर से गायब हो जाती है. कावेरी के गायब होने से सारे घर वाले काफी परेशान हो जाते हैं. अभीरा उसे खोजने के लिए जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि कावेरी ने पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया. उन्होंने प्रॉपर्टी बांटने का फैसला भी कर दिया है. अभीरा और अरमान उनके फैसले से काफी परेशान है. अरमान अपनी मां विद्या के साथ है और उसको समझाने में लगा हुआ है. विद्या को लग रहा कि उसकी वजह से सब कुछ हो रहा है. अरमान अपनी मां को प्रायोरिटी देता है. जबकि अभीरा को लगता है कि कावेरी को उसकी ज्यादा जरूरत है. वह उसे खोजने की जिम्मेदारी लेती है.

कावेरी के गायब होने से परेशान हुए परिवार के लोग

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, कावेरी को खोजने के लिए निकल जाती है. वह फैसला करती है कि वह उसे घर लाकर ही दम लेगी. अभीरा और अरमान की प्रायोरिटी बदल जाती है. दोनों अलग रास्ते पर चलने का डिसिजन लेते हैं. इस वजह से उनके बीच दूरी आने लगेगा. उनकी बातें भी एक-दूसरे के खिलाफ हो जाएगी. अरमान को डर लगने लगेगा कि इन सब की वजह से वह अभीरा से अलग ना हो जाए. उसे डर सताएगा कि इस बंटवारे की वजह से उनका रिश्ता खराब ना हो जाए. दूसरी तरफ काजल, माधव दादी सा के फैसले से हैरान हो जाते हैं. कावेरी के गायब होने से घर का माहौल तनाव से भर जाएगा.

क्या टूट जाएगा अभीरा और अरमान का रिश्ता

तान्या इस मौके का फायदा उठाकर सबके बीच फूट डालने की कोशिश करेगी. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्या अभीरा दादी सा को वापस पोद्दार हाउस ला पाएगी. क्या इन सबके बीच में अरमान और अभीरा का रिश्ता टूट जाएगा. आने वाला एपिसोड काफी इमोशनल होने वाला है. क्या अभीरा अपने परिवार को फिर से जोड़ पाएगी. क्या होगा आगे.

यह भी पढ़ें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार फैमिली में आएगी दरार, ये शख्स करेगी बंटवारे की मांग, क्या दो हिस्सों में बंट जाएगा पूरा परिवार?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >