Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बेबी को किडनैप करेगा ये शख्स, अक्षरा का बेटा बनेगा ढाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. जहां अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि ज्योति का पति अभीरा के बेबी को किडनैप कर लेता है. जिसके बाद अभरा बीएसपी को बचाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले. जहां अभीरा और अरमान अपने बेबी का ख्याल रख रहे हैं. इधर रूही उस बच्चों को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. रोहित बीच में फंस गया है, क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा है कि किसका साथ दे.

अभीरा का बेबी होगा किडनैप

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा को ज्योति का कोर्ट केस सफलतापूर्वक जीतते हुए और उसे न्याय दिलाते हुए दिखाया गया है. चारु अभीरा की मेहनत की तारीफ करती है और उसकी जीत का जश्न मनाती है. अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि ज्योति का पति अभीरा से बदला लेने के लिए बीएसपी को किडनैप कर लेता है. हालांकि अभीर मदद के लिए आगे आता है और बेबी को बचा लेता है.

रोहित ने दक्ष को लेकर अरमान से कही यह बात

जैसा कि पहले शो में देखा गया कि रोहित दक्ष को अदालत में ले जाने के अभीरा के फैसले पर अपनी निराशा व्यक्त करता है. अरमान उसे शांत करने की कोशिश करता है और आश्वासन देता है कि वह वहां उसका ख्याल रखेगा. हालांकि, रोहित ने यह कहकर अरमान को चौंका दिया कि दक्ष घर में ज्यादा अच्छे से रहेगा, क्योंकि वह पिता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को इस वजह से ब्लैकमेल करेगी नर्स, रूही को बच्चों की अदला-बदली पर होगा शक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगस्त्य होगा अभीरा-अरमान के बच्चे का नाम, इस शख्स ने किया फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >