Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान नहीं ये शख्स अभीरा से मायरा को छीन कर ले जाएगा, अपनी ही मां को आंटी कहेगी पूकी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीरा बड़े ही प्यार से अपनी बेटी मायरा के लिए खिचड़ी बनाती है, लेकिन वह खाने से मना कर देती है. मायरा को बहुत भूख लगी होती है, लेकिन फिर भी वह नहीं खाती. तभी गीताजंलि आ जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृष, अरमान से कहता है कि वह कंपनी में मैनेजर बनकर वापस आए या बकाया सैलरी छोड़ दे. अरमान वापस आने से मना कर देता है. अरमान, कृष को लूजर कहता है और उसे सलाह देता है कि वह एक अच्छा इंसान बने. कावेरी और विद्या, अंशुमान को पगफेरा के लिए तान्या का स्वागत करने की तैयारी में मदद करती हैं. कृष के बारे में तान्या से अंशुमन पूछता है और वह उसे कोई जवाब नहीं देती. वह टॉपिक चेंज करते हुए अंशुमन को अभीरा से शादी करने के लिए कहती है.

गीतांजलि कहेगी ये बात अभीरा से

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा सोचती है कि वह गीतांजलि को फोन कर मायरा के फेवरेट डिशेज की रेसिपी पूछेगी. तभी वह गीतांजलि को उदयपुर में पाती है. गीतांजलि उसपर इल्जाम लगाती है कि उसने मायरा को उसके परिवार से अलग कर दिया. अरमान को जब इस बारे में पता चलता है तो वह गीतांजलि को सलाह देता है कि अभीरा और मायरा को साथ में छोड़ दे और उनके बीच ना आए. दूसरी तरफ गीतांजलि उससे कहती है कि वह चाहे कितना अच्छा खाना बना ले, मायरा उसके हाथ से बना हुआ खाना नहीं खाएगी. गीतांजलि उससे कहती है कि अगर मायरा खाना ना खाए तो वह उसे फोन कर लें.

मायरा को अपने साथ ले जाएगी गीतांजलि

अभीरा, मायरा के लिए खिचड़ी बनाती है, लेकिन मायरा नहीं खाती. अभीरा उसे बताती है उसने गीतांजलि की रेसिपी से खिचड़ी बनाई है. मायरा को लगता है कि गीतांजलि आस-पास है और वह उसे पुकारने लगती है. मायरा कहती है वह तभी खाएगी जब गीतांजलि उसे अपने हाथों से खिलाएगी. तभी गीतांजलि आती है और म���यरा देखकर खुश हो जाती है. अभीरा, मायरा से कहती है गीतांजलि उसे वापस अपने घर ले जाने के लिए आई है. ये सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है. मायरा उसके साथ जाने से पहले अभीरा से कहती है कि वह उसकी क्यूट आंटी है ना कि मां. वह कहती है कि गीतांजलि ही उसकी मां है. गीतांजलि और मायरा को जाते देख अभीरा रोने लगती है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ओपनिंग डे पर होगी हिट या फुस्स, रेड 2 का टूटेगा रिकॉर्ड?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >