Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सगाई के दिन चारु को मिला ये बेशकीमती गिफ्ट, संजय करेगा मनीष की बेइज्जती

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा काफी शांत रहती है और रूही को लगता है जरूर कोई बात है. वह रोहित को इस बारे में बताती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक अभीरा और अरमान के इमोशन को दिखा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान को अभीरा के मां बनने के बारे में पता चल गया है. पहले वह खुश होता है, लेकिन उसे प्रेगनेंसी रिस्क के बारे में जानकर दुख होता है. उसके बाद वह अभीरा को अबॉर्शन कराने कहता है, ताकि उसकी जिंदगी को कोई खतरा ना हो. हालांकि अभीरा नहीं चाहती कि वह अबॉर्शन कराए.

अभीरा करेगी अपने अजन्मे बच्चे से बात

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा काफी शांत रहती है और रूही को लगता है जरूर कोई बात है. वह रोहित को इस बारे में बताती है. रोहित, अरमान से बात करने के बारे में सोचता है. दूसरी तरफ अभीरा एक चादर के नीचे बैठकर अपने अनबॉर्न बेबी से बातें करती है. अरमान भी आ जाता है और अपनी भावनाओं को उसको बताता है. इसके बाद रोहित और रूही उनके पास आते है और चारु की सगाई के लिए सेलेक्ट किए गए कपड़े उन्हें दिखाती है. चारु, अभीरा से केक बनाने के लिए कहती है.

दादी सा देगी चारु को एक एक पुश्तैनी रिंग गिफ्ट में

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु की सगाई के दिन दादी सा उसे एक पुश्तैनी रिंग गिफ्ट में देती है. दादी सा उसकी खुशी के बारे में पूछती है और चारु, नीरज की तारीफ करती है. कृष और कियारा, अभीरा को देखते है और कहते है पता नहीं वह इतनी दुखी और परेशान क्यों है. वहीं, दादी सा और अरमान से मिलने के लिए मनीष पोद्दार हाउस आता है. संजय, मनीष को देखकर उसे दरवाजे से लौटाने की कोशिश करता है, लेकिन दादी सा आ जाती है. मनीष को हैरानी होती है कि उसे सगाई के बारे में किसी ने नहीं बताया और वह जाने की बात कहता है. हालांकि दादी सा उसे रोक लेती है और संजय को डांटती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >