Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की एंट्री से पहले आएगा एक और लीप, अक्षरा-अभिमन्यु की लाइफ एक साल बढ़ेगी आगे

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन-दिनों सुर्खियों में है. शो जल्द ही एक जेनरेशन लीप ले रहा है. अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी खत्म हो रही है और अब हम अभिरा और अरमान की कहानी देखेंगे.

हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लीप लेने वाले इस शो के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो अभिमन्यु और अक्षरा की कहानी जल्द ही खत्म हो जाएगी और यह सभी #अभीरा फैंस के लिए एक बहुत ही भावनात्मक क्षण होने वाला है. कई लोग हर्षद, प्रणाली, करिश्मा के शो से बाहर जाने से खुश नहीं हैं. लोगों को लगता है कि अभिमन्यु, अक्षरा की कहानी थोड़ा जल्दी खत्म हो गई और उन्हें कुछ और सीन मिल सकते थे और उनकी कहानी की हैप्पी एडिंग हो सकता था. ये रिश्ता क्या कहलाता है की नई पीढ़ी का नेतृत्व समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी करेंगे. समृद्धि जहां अक्षरा और अभिनव की बेटी के रोल में दिखाई देंगी, वहीं शहजादा उनके पति बनेंगे. खबरें तो ये भी है कि शो में श्रुति उल्फत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, संदीप बासवाना, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, गौरव शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे भी नजर आएंगे. ये रिश्ता क्या कहलाता है की नई कहानी 6 नवंबर से शुरू होगी. इससे पहले अब शो में एक और लीप आएगा.

अभीरा की स्टोरी शुरू होने से पहले आएगा एक और लीप

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप से पहले अभिमन्यु और अक्षरा के बारे में बहुत कुछ दिखाया जाना बाकी है. लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो हाल ही में हमने शो में आरोही की मौत देखी. अक्षरा ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन बदले में उसे ही आरोही की मौत का दोषी ठहराया गया. गोयनका ने अक्षरा से सारे रिश्ते तोड़ दिए और उसे अभीर के साथ अपना घर छोड़ना पड़ा. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में जेनरेशन लीप आने से पहले हम एक और लीप देखेंगे. जी हां, अभीरा और अरमान की नई कहानी शुरू होने से पहले शो में एक साल का लीप आएगा. यह एक साल का लीप हमें अभिमन्यु और अक्षरा की भविष्य की कहानी के बारे में और अधिक जानकारी दे सकता है.

अक्षरा-अभिमन्यु की कहानी आगे बढ़ेगी

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षरा और अभिमन्यु अभीर के साथ रहेंगे. अक्षरा एक बेटी को जन्म देंगी. अभिमन्यु और अभीर अपने घर में नन्ही बच्ची की आरती उतारकर उसका स्वागत करेंगे. हालांकि, यह अभिमन्यु का सपना भी हो सकता है, क्योंकि वह अपनी कोर्ट मैरिज के लिए अक्षरा से मिलने के लिए गाड़ी चला रहा होगा. वहां पहुंचते-पहुंचते उसका एक्सीडेंट हो सकता है और हम वहीं अभिमन्यु का अंत देखेंगे. खैर, अभी इस बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहानी के इस तरह आगे बढ़ने की संभावना हो सकती है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कौन है प्रतीक्षा होनमुखे, जो लीप के बाद सीरियल में निभाएंगी बड़ी रूही का किरदार

कायरव और मुस्कान नहीं होंगे शो का हिस्सा

बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए अबीर ने कहा, ”आप कायरव और मुस्कान को लीप के बाद नहीं देख पाएंगे, क्योंकि कहानी लगभग 50 साल का लीप ले रही है. इसलिए, अगर यह इतना आगे जा रहा है, तो मुझे नहीं लगता कि मैं सफेद बालों के साथ आऊंगा. यह प्रोड्यूसर्स की कॉल थी, मेरी नहीं. वे बहुत समझदार थे और यह जानकर अच्छा लगा कि अगर वे मुझे 50 साल का दिखाते हैं, तो मैं उस तरह नहीं दिख पाऊंगा. यह अच्छा नहीं लगेगा. इसका इंडस्ट्री में मेरी छवि से कोई लेना-देना नहीं है, बात सिर्फ इतनी है कि यह हमारे लिए उपयुक्त नहीं होगा. इसलिए, कायरव और मुस्कान की यह भूमिका किसी ऐसे अभिनेता को दी जानी चाहिए, जो वास्तव में इसका हकदार है, जो वास्तव में उम्र और भूमिका का हकदार है. एक निर्माता के रूप में राजन शाही हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि कलाकार सही हों. अगर मैं सिर्फ सफेद बाल और दाढ़ी के साथ आऊंगा तो यह अच्छा नहीं लगेगा. दर्शक किरदार से जुड़ नहीं पाएंगे, इसलिए इस फैसले से प्रोडक्शन अद्भुत रहा है. साथ ही, मैं इस बात से बिल्कुल भी निराश नहीं हूं कि मैं लीप में नहीं हूं.” अबीर सिंह ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग कर ली है और नए कलाकारों के साथ शूटिंग 10 दिन पहले ही शुरू हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >