Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नए कृष की एंट्री हुई है. ये किरदार आर्यन अरोड़ा निभा रहे हैं. दर्शक उनकी एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि शो ने उन्हें सिर्फ लोकप्रियता ही नहीं दी, बल्कि एक कलाकार के तौर पर खुद को बेहतर समझने और निखारने का मौका भी दिया है.
कृष की भूमिका निभाने पर क्या बोले आर्यन अरोड़ा
आर्यन अरोड़ा ने टेली टॉक संग बात करते हुए कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है ऐसा शो है, जिसे देश के लगभग हर घर में देखा जाता है. ऐसे में इस शो का हिस्सा बनना किसी बड़े मौके से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि कृष जैसा किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें कई तरह की भावनाएं दिखाने का मौका मिलता है. एक अभिनेता के रूप में यह किरदार उन्हें लगातार कुछ नया सीखने और एक्सपेरिमेंट करने का अवसर दे रहा है.
आर्यन के लिए दर्शकों का प्यार है जरूरी
उन्होंने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा मायने दर्शकों का प्यार रखता है. आर्यन चाहते हैं कि लोग उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में पहचानें जो अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर सके. उन्होंने आगे कहा कि कई सालों की मेहनत के बाद वह एक दिन मंच पर खड़े होकर एक्टिंग अवॉर्ड जरूर लेना चाहते हैं और उन्हें भरोसा है कि उनका यह सपना जरूर पूरा होगा.
ये सीन आर्यन के लिए था काफी चुनौतीपूर्ण
हाल ही में शो में आर्यन ने कुछ काफी इंटेंस सीन शूट किए हैं. उन्होंने एक ऐसे सीन का जिक्र किया जिसमें कृष अपनी मां और तान्या पर गुस्सा निकालता है और घर छोड़ने से साफ इनकार कर देता है. आर्यन के मुताबिक यह सीन उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इसमें गुस्सा, तनाव और भावनात्मक दबाव को एक साथ दिखाना था. आर्यन का मानना है कि इस शो ने उनकी एक्टिंग को काफी मजबूत बनाया है.
यह भी पढ़ें- Sreeleela Dating: क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? साउथ एक्ट्रेस की मां ने खोल दी पोल
