टीवी शो अनुपमा में प्रेम का किरदार निभाकर शिवम खजूरिया ने खूब वाहवाही बटोरी. रूपाली गांगुली संग उनके बॉन्ड को काफी ज्यादा पसंद किया गया. हालांकि शो के लेटेस्ट एपिसोड में प्रेम का अलग किरदार दर्शकों ने देखा, जो चर्चा का विषय बन गया. अब एक्टर ने इसपर खुलकर बात की है.
शिवम खजूरिया ने अनुपमा में अपने नए लुक पर बात की
शिवम खजूरिया ने फिल्मीबीट संग बातचीत में बताया कि यह फेज काफी रोमांचक है, क्योंकि इससे एक अभिनेता के तौर पर खुद को अलग तरीके से पेश करने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि प्रेम पहले हर किसी का पसंदीदा और पॉजिटिव सोच वाला लड़का था, लेकिन अब हालात ने उसे अंदर से बदल दिया है.
अनुपमा के मौजूदा ट्रैक पर क्या बोले शिवम खजूरिया
शो के मौजूदा ट्रैक में प्रेम को अनुपमा के खिलाफ खड़ा दिखाया जा रहा है. यही वजह है कि किरदार की भावनाएं पहले से कहीं ज्यादा गहरी हो गई हैं. शिवम के मुताबिक इस बदलाव को स्क्रीन पर सही तरीके से दिखाना आसान नहीं था. उन्हें अपने एक्सप्रेशंस, बॉडी लैंग्वेज और फिलींग्स पर काफी काम करना पड़ा, ताकि दर्शकों को किरदार का दर्द असली लगे.
नया प्रेम बनने के लिए शिवम खजूरिया ने किया ये काम
अपने किरदार की तैयारी को लेकर शिवम ने बताया कि प्रेम की चिड़चिड़ाहट और मानसिक तनाव को महसूस करने के लिए अपनी नींद कम कर दी थी. ऐसा करने से उन्हें किरदार की बेचैनी और गुस्से को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली. शिवम का मानना है कि इस प्रोसेस ने उन्हें उस इमोशनल जोन में पहुंचा दिया.
यह भी पढ़ें- Sreeleela Dating: क्या तिलक वर्मा को डेट कर रही हैं श्रीलीला? साउथ एक्ट्रेस की मां ने खोल दी पोल
