‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हुई नयी एंट्री, अब ये शख्स निभाएगा ‘कृष’ का रोल

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब एक नये चेहरे की एंट्री होने वाली है. ऋषभ जायसवाल को आर्यन अरोड़ा ने रिप्लेस किया है. आर्यन इस नए रोल को लेकर उत्साहित हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पॉपुलर और लंबे समय से चल रहा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. शो में कृष का किरदार पहले ऋषभ जायसवाल निभाते थे. हालांकि उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया है. अब इस शो में उनकी जगह आर्यन अरोड़ा ले रहे हैं. शो का हिस्सा बनने पर आर्यन ने कहा, “मेरे लिए सबसे बड़ी एक्साइटमेंट यही थी कि यह एक लेगेसी शो है यह अपने आप में एक ब्रांड है. आमतौर पर जब आप किसी नए शो से जुड़ते हैं, तो आपको सब कुछ शुरुआत से बनाना पड़ता है, लेकिन यहां पहले से ही एक बड़ा और वफादार दर्शक वर्ग मौजूद है. यही बात इसे मेरे लिए बेहद खास बनाती है.”

ऑडिशन से लेकर फाइनल सिलेक्शन तक का सफर

आर्यन अरोड़ा ने बताया कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उनका सिलेक्शन आसान नहीं था. उन्होंने कहा, “मुझे प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया था कि वे इस किरदार के लिए रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे हैं. इसके बाद मैंने ऑडिशन दिए, मॉक शूट और लुक टेस्ट किए और आखिरकार मेरा सिलेक्शन हुआ. यह एक लंबा प्रोसेस था, लेकिन मुझे खुशी है कि आखिरकार सब अच्छा हुआ.”

किरदार को लेकर नया एक्सपेरिमेंट

आर्यन का मानना है कि ‘कृष’ का किरदार उनके पिछले सभी रोल्स से अलग है और यही बात इसे और भी दिलचस्प बनाती है. उन्होंने कहा, “कृष एक बहुत अलग किरदार है. मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले ऐसा कोई रोल किया है. मैं इस किरदार को समझने की कोशिश कर रहा हूं और इसमें कुछ नया लाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन साथ ही इसकी ओरिजिनल भावना को भी बनाए रखना चाहता हूं.”

जानें शो में फिलहाल क्या दिखाया जा रहा?

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा कि अभीरा, मुक्ति के साथ पोद्दार हाउस लौटती है. उसकी वापसी से घर का माहौल बदल जाता है, खासकर अरमान के लिए. अरमान अपने पुराने व्यवहार को लेकर अपराधबोध में है, जिससे दोनों के बीच दूरी बनी हुई है. हालांकि दादीसा, मुक्ति और मैरा दोनों को करीब लाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब ये किरदार नहीं आएगा नजर, नए चेहरे की एंट्री कंफर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >