Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप से पहले अरमान शुरू करेगा नया बिजनेस, पोद्दार हाउस के ये लोग होंगे दुखी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान लॉ छोड़कर अपना नया बिजनेस शुरू करने का फैसला करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. सीरियल का मौजूदा ट्रैक अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूमता है, जो पोद्दार विरासत को पीछे छोड़कर एक चॉल में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं. विद्या की सच्चाई जानकर अरमान अपनी जैविक मां शिवानी के साथ रहने का फैसला करता है. दादीसा यह जानकर हैरान रह जाती है और अरमान को वापस आने के लिए कहती है, लेकिन वह नहीं आता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग ट्रैक में क्या होगा खास

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार सीरियल के आने वाले एपिसोड में, अरमान, जिसने अपनी ‘लॉ की डिग्री’ पूरी तरह से छोड़ने का फैसला किया था, ने अब अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया है और ‘टूर एंड ट्रैवल्स’ का बिजनेस शुरू करता है. वह नए बिजनेस के लिए लोन पाने के लिए संघर्ष कर रहा है. अरमान को खुद के पैरों पर खड़ा होता देख पोद्दार और गोयनका हाउस जश्न मनाता है. हालांकि दादीसा, संजय और विद्या इस जश्न में शामिल नहीं होती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द आएगा लीप

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार शो में 4 महीने का लीप आएगा, जिसके बाद ‘सरोगेसी ड्रामा’ शुरू हो जाएगा. जहां अभीरा मां बनना चाहती है, लेकिन कुछ मेडिकल प्रोब्लम की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है. दोनों आईवीएफ भी ट्राई करते हैं, लेकिन यह भी फेल हो जाता है. डॉक्टर दोनों को सेरोगेसी की सलाह देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >