Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से गीतांजलि से शादी करेगा अरमान, ये शख्स मायरा का सच अभीरा के सामने लेकर आएगा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अभीरा और अरमान एक-दूसरे से मिलेंगे. अभीरा, मायरा को देखेगी और उसे लगेगा वह उसकी पूकी है. हालांकि अरमान, अभीरा से झूठ कहेगा और मायरा को गीतांजलि की बेटी बताएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान अपनी बेटी पूकी को लेकर दूसरे शहर आ जाता है. अभीरा को नहीं पता कि दोनों कहां है. अरमान अब माउंट आबू में रहता है. उसकी बहुत अच्छी दोस्त है गीतांजलि जो पूकी यानी मायरा का बहुत ख्याल रखती है. वह अरमान को काफी पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है. दूसरी तरफ अंशुमन धीरे-धीरे अभीरा को पसंद करने लगेगा. दादी सा और विद्या चाहती है कि अंशुमन के साथ अभीरा अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर लें.

उदयपुर जाएगी मायरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा एक डांस कंपीटीशन में भाग लेगी. वह पहला राउंड पास कर लेगी और दूसरे राउंड के लिए उसे उदयपुर जाना होगा. इस बारे में मायरा अपने पिता अरमान को बताता है, लेकिन वह उसके साथ जाने से मना कर देता है. वह मायरा को भी वहां जाने से मना करता है. वह चाहता है कि मायरा पोद्दार परिवार या अभीरा सा कभी मिल ना पाए. इस वजह से वह मायरा को उदयपुर नहीं ले जाना चाहता. दूसरी तरफ अंशुमन और अभीरा बिजनेस के लिए हाथ मिलाएंगे. वह एक स्टॉल लगाएगा, जहां मायरा परफॉर्म करेगी.

गीतांजलि से शादी करेगा अरमान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि इस इवेंट में सात साल बाद अरमान और अभीरा आमने-सामने होंगे. अरमान को मायरा, अभीरा के सामने पापा कहेगी. जिसके बाद अरमान अभीरा से झूठ बोलेगा कि मायरा गीताजंलि की बेटी है और वह उससे जल्द ही शादी करने जा रहा है. अरमान, गीतांजलि से फिर शादी करने का फैसला करेगा क्योंकि वह नहीं चाहता कि मायरा को अभीरा अपने पास ले जाए. इसमें एक बड़ा ट्विस्ट आएगा कि अंशुमन सच्चाई के बारे में पता लगा लेगा और अभीरा को मायरा की असली पहचान के बारे में बता देगा. ये देखना दिलचस्प होगा अभीरा क्या अरमान को माफ कर पाएगी और अपनी बेटी को वापस अपने पास ला पाएगी.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >