YRKKH: अरमान ने उठाया बड़ा कदम, मायरा-मुक्ति ने कावेरी से मांगा जवाब

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लेटेस्ट एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले. एक तरफ अरमान ने ऐसा कदम उठाया जिसने अभिरा को परेशान कर दिया, तो दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति ने कावेरी से सीधे सवाल कर दिए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड की शुरुआत अभिरा के अरमान को घर लाने से होती है. निलेश दोनों को प्रसाद देता है, लेकिन अरमान किसी से ज्यादा बात नहीं करता. अभिरा उसे खाना खाने के लिए कहती है और बताती है कि उसने उसकी पसंदीदा सब्जी बनाई है, लेकिन अरमान सिर्फ आराम करना चाहता है. अभिरा उसे समझाने की कोशिश करती है, वहीं अरमान अपने मन की बात उससे छिपाता रहता है.

पोद्दार हाउस पहुंची अभिरा

इस बीच अभिरा को पता चलता है कि मायरा और मुक्ति पोद्दार हाउस में हैं. वह तुरंत वहां पहुंच जाती है. कावेरी को जब दोनों लड़कियों के वहां होने का पता चलता है तो वह अभिरा को ताने देने लगती है. कावेरी कहती है कि वह न अपनी बेटियों को संभाल पा रही है और न ही अरमान को. इसके बाद वह अभिरा से मायरा और मुक्ति को अपने साथ ले जाने के लिए कहती है.

अभिरा की गैर मौजूदगी में घर छोड़कर चला गया अरमान

जब अभिरा पोद्दार हाउस में होती है, तब अरमान उसके लिए एक नोट लिखकर घर से निकल जाता है. दूसरी तरफ मायरा और मुक्ति कावेरी के रवैये पर सवाल उठाती हैं. दोनों जानना चाहती हैं कि आखिर एक ही रात में अरमान को परिवार से अलग क्यों कर दिया गया और अभिरा के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है.

खुद को जिम्मेदार मानने लगी अभिरा

पोद्दार हाउस से निकलने के बाद अभिरा काफी परेशान नजर आती है. रास्ते में उसकी मुलाकात एक महिला से होती है, जिसकी वह मदद करती है. इस बीच अभिरा अपनी जिंदगी की परेशानियों के बारे में सोचने लगती है. उसे लगता है कि अरमान, मायरा और मुक्ति की मुश्किलों की वजह कहीं न कहीं वह खुद है.

मायरा और मुक्ति के सामने आया सच

पोद्दार हाउस में मायरा और मुक्ति लगातार जवाब मांगती रहती है. आखिरकार तान्या उन्हें बताती है कि अरमान पर दिशा को मारने का आरोप लगाया गया था और माफी न मांगने की वजह से उसे घर से बाहर कर दिया गया. यह बात सुनकर दोनों हैरान रह जाती हैं

तान्या लेगी बड़ा फैसला

आने वाले एपिसोड में अभिरा एक नए केस के सिलसिले में पोद्दार हाउस पहुंचेगी. वहीं कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब तान्या, कृष से तलाक लेने का फैसला करती नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर संभली ‘मैं वापस आऊंगा’, तीसरे दिन कमाई में आया उछाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >