Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को मनाने के लिए अरमान बनेगा प्रोफेसर, सातवें आसमान पर पहुंचा कावेरी का गुस्सा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान क्लास में अभीरा से बात करने की कोशिश करता है. अभीरा उसे इग्नोर करती है. दूसरी तरफ दादी सा अरमान पर गुस्सा होती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को क्लास में देखकर वहां से जाने लगती है. अरमान उससे कहता है कि उसकी क्लास से उसके परमिशन के बिना कोई बाहर नहीं जा सकता. अरमान अपने छात्रों से दिल से काम करने के लिए कहता है. छात्र कहते हैं कि वह लव गुरु है. अरमान उन्हें बताता है कि उसकी पत्नी उससे नाराज है, लेकिन वह उसे मना लेगा. अभीरा ये बातें सुनकर चौंक जाती है.

अरमान पर इस वजह से नाराज होगी कावेरी

सीरियल में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अरमान पर अभीरा की मदद करने के लिए नाराज होती है. संजय कहता है कि अगर कावेरी को कोई समस्या नहीं है, तो वह अरमान का केस संभाल सकता है. मनोज उससे कहता है कि अरमान ब्रेक पर है और वह वापस फर्म में आ जाएगा. माधव कहता है कि वह अभीरा को मना लेगा क्योंकि पहले भी उसने अभीरा को मनाया है. दूसरी तरफ अरमान और अभीरा एक लाइब्रेरी में बंद हो जाते हैं. छात्रों को पता चल जाता है कि अरमान और अभीरा पति-पत्नी है. अभीर उसे इग्नोर करती है. अरमान उससे कहता है कि वह इतनी आसानी से उसे तलाक नहीं दे सकती.

पिकनिक पर जाएंगे गोयनका और पोद्दार परिवार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गोयनका परिवार पिकनिक पर जाने का प्लान करते हैं. पोद्दार परिवार भी पिकनिक पर जाने का प्लान करते हैं. हालांकि दोनों एक-दूसरे के प्लान के बारे में नहीं जानते और एक ही जगह पर पिकनिक के लिए जाते हैं. दोनों परिवार एक-दूसरे को देखकर गुस्सा हो जाएंगे. इसे लेकर उनके बीच बहस और लड़ाई भी होगी. अरमान, अभीरा को देखकर उसका विश्वास जीतने की कोशिश करेगा. वह उसे देख काफी खुश हो जाएगा. वह उससे बात करेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >