Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा का हुआ मिसकैरेज, लीप के बाद इस शख्स से साथ आगे बढ़ेगी कहानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि मंजिरी जानबूझकर अक्षरा को धक्का दे देती है, जिसके बाद वह पेट के बल गिर जाती है और उसका बच्चा मर जाता है. हालांकि अब सवाल उठता है कि लीप के बाद किसकी कहानी आगे बढ़ेगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. शो सफलतापूर्वक चल रहा है. निर्माता अपने अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा बनाने की योजना बना रहे हैं, जो दर्शकों को शो से बांधे रखेगा. ये रिश्ता क्या कहलाता है की वर्तमान कहानी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. इधर मंजिरी और मुस्कान खिलाफ हैं. अक्षरा को पता चलता है कि वह अभिनव के बच्चे की मां बनने वाली है और मंजिरी चाहती है कि वह बच्चे का गर्भपात करा दे और फिर अभिमन्यु से शादी कर ले. वहीं अक्षरा बच्चे को खोने के मूड में नहीं हैं. यहां तक ​​कि अभिमन्यु ने बच्चे को अपना नाम देने का फैसला किया है. कहा जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स जल्द ही शो में लीप लाने वाले हैं. जिसके बाद पूरी कहानी फिर से बदल जाएगी. कहा जा रहा था कि अक्षरा और अभिनव की बेटी के साथ स्टोरी आगे बढ़ेगी. अब राजन शादी ने इनसब बातों पर चुप्पी तोड़ी है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप

अगस्त 2023 के महीने से ये रिश्ता क्या कहलाता है में संभावित लीप की अफवाहों से गूंज रही है. प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा के वाईआरकेकेएच छोड़ने की अफवाहों से लेकर नए कलाकारों की शुरूआत तक हर रोज कई तरह की अफवाहे सामने आ रही है. शो के लिए फहमान खान, तेजस्वी प्रकाश, महिमा मकवाना, ज़न्नत ज़ुबैर, अनुष्का सेन और हेली शाह से संपर्क किया गया है.

कौन होगा लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया चेहरा

अब फिल्मीबीट की रिपोर्ट को मानें “राजन शाही को हिना खान, शिवांगी जोशी और प्रणाली राठौड़ जैसे नए चेहरों को मौका देने के लिए जाना जाता है. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए एक उचित योजना बनाई होगी, अगर यह लीप ले रहा है. जबकि प्रोडक्शन हाउस को अच्छा लगेगा तेजस्वी और फहमान के साथ काम करें, मुझे लगता है कि मुख्य भूमिकाओं के लिए नए चेहरों का ऑडिशन लिया जाएगा. इसमें कोई संदेह नहीं है कि फहमान खान और तेजस्वी प्रकाश अद्भुत अभिनेता हैं, जो अपनी खुद की फैन फॉलोइंग लेकर आते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये रिश्ता क्या कहलाता में उनके अभिनय की संभावना है.”

क्या प्रणाली राठौड़-हर्षद चोपड़ा छोड़ देंगे ये रिश्ता क्या कहलाता है?

कई हफ्तों की अटकलों के बाद, निर्माता राजन शाही ने अपनी चुप्पी तोड़ी और पुष्टि की कि ये रिश्ता क्या कहलाता है का एक नया सीज़न कार्ड पर है. यह पहली बार है, जब मशहूर निर्माता ने धारावाहिक में लीप के बारे में बात की है. हालांकि उन्होंने प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के धारावाहिक से बाहर होने के बारे में बात नहीं की, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि लीप के बाद एक अनुभवी अभिनेत्री शो में प्रवेश करेगी.

अनीता राजा बनेगी राजन शादी के शो की नई लीड

राजन शाही ने नई स्टोरी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि धारावाहिक में अनीता राजा एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी. उनका इंटरव्यू इस बात की पुष्टि करने के लिए काफी था कि प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा सीरियल से बाहर हो रहे हैं. इधर अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले हर्षद के 30 अक्टूबर को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करने की उम्मीद है. अभिमन्यु की अभीर के साथ एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो जाएगी. एक बच्ची को जन्म देने के बाद अक्षरा का भी दुखद अंत होगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मुस्कान रचेगी अभिमन्यु को जान से मारने की साजिश, कार का ब्रेक करेगी फेल

अक्षरा ने खोया अपना बच्चा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा कोर्ट में शादी कर लेते हैं. अभिमन्यु को जब पता चला कि उसकी मां मंजिरी ने अक्षरा पर गर्भपात कराने का दवाब बनाया, इस बात से वह नाराज होकर बिड़ला हाउस छोड़ देता है. वह गोयनका के साथ रहता है और घर जमाई बन जाता है. बाद में, मंजिरी को अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के बारे में पता चलता है और वह उससे अपने बेटे को वापस करने का अनुरोध करती है. अक्षरा मंजिरी से अभिनव के बच्चे को स्वीकार करने का अनुरोध करती है, लेकिन, मंजिरी अपनी इच्छा पर अड़ी हुई है और अपना मन बदलने को तैयार नहीं है. बाद में अक्षरा ने मंजिरी से बात करने से इनकार कर दिया और गुस्से में चलने लगी. मंजिरी अक्षरा को रोकने के लिए दौड़ती है और उसे धक्का दे देती है. अक्षरा पेट के बल गिर जाती है. अक्षरा के बच्चे को खोने के कारण अभिमन्यु मंजिरी पर अपना आपा खो देता है. वह मंजिरी पर अक्षरा को चोट पहुंचाने का आरोप लगाता है और वह सदमे में आ जाती है. अक्षरा ने अपना बच्चा खो दिया. आगे सीरियल में कई ट्विस्ट आने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >