Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित की मौत के बाद अपनी जान लेने की कोशिश करेगी रूही, अरमान बताएगा आखिरी इच्छा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही रोहित के मौत के बाद टूट गई है. वह खुद की जान लेने की कोशिश करेगी, लेकिन अरमान आएगा और उसे कहेगा कि वह उसका और दक्ष का ख्याल रखेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, रोमित राज और गर्विता साधवानी जैसे कलाकार मेन लीड के तौर पर नजर आते हैं. सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में बड़ी ही दुखद घटना होती है. गणगौर उत्सव के दौरान एक रोहित और शिवानी की मौत हो जाती है. जिससे परिवार वाले टूट जाते हैं.

रूही खुद को मारने की करेगी कोशिश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्विस्ट में हम देखेंगे कि रोहित और शिवानी के अंतिम संस्कार के बाद सभी घर वापस जाएंगे, रूही बहुत दुखी होगी और रोहित की तस्वीर देखकर खूब रोएगी. वह खुद को चोट पहुंचाना चाहेगी और अपने आप को मारने की कोशिश भी करेगी, लेकिन अरमान उसे रोक लेगा और उसका ख्याल रखेगा. वह उससे रोहित की इच्छाओं के बारे में बात करेगा और कहेगा कि उसने वादा किया है कि वह उसका और दक्ष का पूरा ख्याल रखेगा.

विद्या रोहित को देखकर बुरी तरह रोएगी

इधर जब रोहित की मौत हो जाएगी. तब उसकी मां विद्या बहुत दुखी होगी. वह इस बात पर यकीन नहीं कर पाएगी कि यह सच है. उसे लगता रहेगा कि यह सब एक बुरा सपना है. वह रोहित के शव के पास बैठेगी, उसे जगाने की कोशिश करेगी, उससे विनती करेगी कि वह उसके साथ यह सब करना बंद कर दे. विद्या का दर्द देखकर मनीषा उसे समझाने की कोशिश करेगी कि वह नहीं रहा, लेकिन विद्या को यह समझ में नहीं आएगा. वह बेकाबू होकर रोएगी, सच्चाई को स्वीकार करने में असमर्थ होगी. जब डॉक्टर रोहित के शव को ले जाने की कोशिश करेंगे, तो विद्या उन पर चिल्लाएगी और उनसे ऐसा करने से मना करेगी. वह अपने बेटे से लिपट जाएगी, उसे जाने नहीं देगी.

यह भी पढ़ें- Manisha Rani Net Worth: यूट्यूब से कितना कमाती हैं बिहार की मनीषा रानी, मुंबई में लिया करोड़ों का फ्लैट, जानें नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >