Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Story: इस बात को सोचकर फूट-फूट कर रोएगी अभीरा, अरमान का दिल दुखाने वाली बात कहेगी गीतांजलि

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि और अरमान को साथ में देखकर अभीरा को बुरा लगता है. दूसरी तरफ कावेरी, अरमान को उसकी पत्नी पर ध्यान देने के लिए कहती है. अरमान ये सुनकर हैरान हो जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अरमान से कहती है कि वह वहां से चला जाए और अभीरा की चिंता ना करें. अरमान कहता है कि अभीरा की तबीयत ठीक नहीं है और वह उसकी देखभाल करेगा. कावेरी उसे याद दिलाती है कि उसे गीतांजलि का ध्यान रखना है क्योंकि वह उसकी पत्नी है. कावेरी उससे कहती है कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है, लेकिन अगर उसने गीतांजलि और अरमान को साथ में देखा तो वह बहुत हर्ट होगी. कावेरी, अरमान से कहती है कि वह अभीरा और गीतांजलि की जिंदगी को बर्बाद नहीं कर सकता.

अभीरा ये सोचकर फूट-फूट कर रोएगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान और गीतांजलि के बारे में सोचकर दुखी होती है. वह सोचती है कि अरमान उसकी जिंदगी में अब वापस कभी नहीं आएगा और ये सोचकर वह रोने लगती है. दूसरी तरफ गीतांजलि को लगता है कि अब भी अरमान और अभीरा करीब आ सकते हैं. विद्या, अरमान को गीतांजलि को पत्नी होने का आधिकार देने के लिए कहती है. अभीरा सोचती है कि वह अरमान से मूव ऑन क्यों नहीं कर पा रही. वह उसकी यादें हटाने के लिए गोलियां खाने का फैसला करती है.

गीतांजलि, अरमान को देगी ताना

अरमान रिसॉर्ट छोड़कर जाने का फैसला करता है, लेकिन अभीरा उसे रुकने के लिए कहती है. अभीरा उसके बारे में सोचने के बजाय रिसॉर्ट चलाने पर ध्यान केंद्रित करने का संकल्प लेती है. अरमान को लग��ा है कि अगर वह वहां पर गीतांजलि के साथ रुका तो अभीरा को दुख होगा. हालांकि अभीरा के कहने पर वह रुक जाता है. गीतांजलि उससे कहती है कि अभीरा आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन वह अभी भी अतीत में फंसा हुआ है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा गलती से मायरा और अरमान के साथ पूजा कर लेती है. ये देखकर गीतांजलि बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मसूरी में ऐसे मिलेंगे अरमान -अभीरा, कियारा फिर से लेने लगेगी ड्रग्स, कमरा नंबर 333 में कौन सा राज छिपा है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >