मायरा की जिद ने बढ़ाई मुश्किल, अभीरा- अरमान के सामने रखी शर्त

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में मायरा और अभिरा का इमोशनल मिलन दिल छू जाता है, लेकिन आखिर में मायरा की एक जिद सब कुछ फिर उलझा देती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आज रात के एपिसोड में इमोशन से भरे कई बड़े पल देखने को मिलेंगे, एक तरफ अभिरा और मायरा के बीच दूरियां खत्म होती नजर आईं, वहीं दूसरी तरफ कहानी के अंत में एक नई परेशानी सामने आ गई.

मायरा और अभीरा का इमोशनल मिलन

एपिसोड की शुरुआत एक बहुत ही खास पल से होती है. अभिरा, मायरा से कहती है कि वह पोद्दार परिवार से मिले, लेकिन मायरा कुछ ऐसा कहती है जो सब बदल देता है. वह बताती है कि उससे ज्यादा किसी ने उसका इंतजार नहीं किया जितना अभिरा ने किया. यह सुनकर दोनों गले लग जाते हैं. यह पल बहुत इमोशनल होता है. अरमान भी इस पल को समझता है और किसी को बीच में आने नहीं देता.

अभीरा को नहीं हो रहा यकीन

मायरा, अभिरा को अपना लकी चार्म कहती है, लेकिन अभिरा को यह सब सपना जैसा लगता है. उसकी जिंदगी में हमेशा दुख रहा है, इसलिए अचानक इतना प्यार मिलना उसे अजीब लगता है. मायरा उसे समझाती है कि यह सब सच है और अब वह उससे नफरत नहीं करती, बल्कि उससे प्यार करती है.

अरमान और मायरा के बीच दूरी

इसके बाद मायरा और अरमान आमने-सामने आते हैं. दोनों के बीच थोड़ी दूरी और चुप्पी नजर आती है. अरमान को अपनी गलती का एहसास है कि उसने पहले उस पर भरोसा नहीं किया. अभिरा, मायरा को कहती है कि वह अरमान को गले लगाए, ताकि सब ठीक हो सके.

कोयल और उसकी मां को मिला सहारा

इस बीच कोयल और उसकी मां को भी सम्मान मिलता है. मायरा, कोयल को धन्यवाद देती है, जबकि कोयल इसका श्रेय अभिरा और अरमान को देती है. अभिरा वादा करती है कि वह कोयल की मां की मदद करेगी और अरमान, कोयल की पढ़ाई में साथ देगा. इससे माहौल थोड़ा हल्का और उम्मीद भरा हो जाता है.

मुक्ति के साथ सुलह का पल

सबसे खास पल तब आता है जब मायरा, मुक्ति से मिलती है. मुक्ति पूछती है कि क्या वह अभिरा को उसके साथ शेयर कर सकती है. पहले मायरा ऐसा नहीं चाहती थी, लेकिन अब वह समझदारी दिखाते हुए मान जाती है. वह मानती है कि अभिरा दोनों की है.

विद्या की जिद और अरमान का फैसला

विद्या फिर से मायरा को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती है,लेकिन इस बार अरमान बड़ा फैसला लेता है और मायरा से कहता है कि वह अभिरा के साथ रहे. वह कहती है कि वह अब अभिरा और अरमान के बीच बंटकर थक गई है, इसलिए वह चाहती है कि अभिरा और मुक्ति दोनों पोद्दार हाउस वापस आ जाएं. अरमान समझाने की कोशिश करता है, लेकिन मायरा अपनी बात पर अड़ी रहती है. अभिरा फिर से सोच में पड़ जाती है, क्योंकि उसके सामने पुरानी यादें और नई खुशियां दोनों खड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: Anupama: श्रुति के आते ही बढ़ा ड्रामा, राही से 12 साल बाद सामना, बढ़ा टकराव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >