ये रिश्ता क्या कहलाता है: पोद्दार हाउस में अभीरा की एंट्री से मचा हंगामा, अरमान ने लगाया आरोप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में दिखाया जाएगा कि पोददार हाउस में अभीरा की अचानक वापसी से माहौल गरमा जाता है. अरमान उसे घर से निकाल देता है, लेकिन अभीरा हार नहीं मानती.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि सभी लोग अरमान और कावेरी के घर लौटने का इंतजार कर रहे होते हैं. जैसे ही कावेरी और अरमान घर पहुंचते हैं, कावेरी की हालत देखकर सभी चौंक जाते हैं. इसी बीच काजल अरमान से आरती करने के लिए कहती है. मनीषा भी बताती है कि पंडित ने घर के अंदर आरती करने से मना किया था, इसलिए अरमान ही यह रस्म पूरी करें. अरमान जैसे ही आरती करने आगे बढ़ता है, तभी अभीरा वहां आकर सबको हैरान कर देती है. अरमान गुस्से में उससे पूछता है कि वह यहां क्या कर रही है और क्या वह शहर छोड़ने से पहले कावेरी का आशीर्वाद लेने आई है. विद्या भी अभीरा को ताना मारते हुए कहती है कि अजनबियों को आशीर्वाद नहीं दिया जाता.

अभीरा को घर से जाने के लिए कहेगा अरमान

अभीरा सबको बताती है कि कावेरी ने उसे वापस बुलाया है. अरमान और विद्या उसकी बात मानने से इनकार कर देते हैं.अरमान साफ कह देता है कि उन्हें कावेरी की देखभाल के लिए अभीरा की जरूरत नहीं है और उसे तुरंत यहां से चले जाने को कहता है. जब अरमान, अभीरा को घर से बाहर निकालने की कोशिश करता है, तभी माधव बीच में आकर उसे रोकते हैं. वह बताते हैं कि उन्होंने खुद कावेरी की इच्छा सुनी थी और उसी वजह से अभीरा को वापस आने के लिए कहा था. माधव, अभीरा का साथ देता है. इसके बावजूद अरमान मानने को तैयार नहीं होता और गुस्से में अभीरा को घर से बाहर निकालकर गेट बंद कर देता है.

कावेरी लेगी अभीरा का नाम

अभीरा हार नहीं मानती और वह गेट पार करके दोबारा अंदर आ जाती है. अरमान उसे कावेरी से मिलने से नहीं रोक सकता. अभीरा सीधे कावेरी के पास जाती है और उनसे आंखें खोलने के लिए कहती है. तभी अचानक कावेरी, अभीरा का नाम लेती हैं, जिसे सुनकर घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं. इसके बाद माहौल थोड़ा बदल जाता है. माधव, अभीरा से कावेरी का स्वागत करने को कहते हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी की हालत अचानक बिगड़ जाती है. अरमान देखता है कि ऑक्सीजन का प्लग निकल गया है. वह इसका दोष अभीरा पर डाल देता है और उसे घर से जाने के लिए कहता है.

यह भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है: कावेरी का होगा एक्सीडेंट, अभीरा को आखिरी इच्छा बताएंगी दादी सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >