Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: वरुण तक पहुंचने में पोद्दार परिवार का ये सदस्य करेगा अभीरा की मदद, मायरा लेगी एक शॉकिंग फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि मायरा को उसकी फ्रेंड अपनी बर्थडे पार्टी में आने से मना करती है. मायरा को पता लगता है कि अरमान और अभीरा उससे कोई बात छिपा रहे और इस वजह से उसके दोस्त उससे दूरी बना रहे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा, काजल से अपनी दोस्त अनाया के बर्थडे के लिए कार्ड बनाने में उसके हेल्प करने के लिए कहती है. काजल, कियारा से अपना फोन लाने के लिए कहती है ताकि वह डिजाइन पसंद कर सकें. अरमान सबको इतने देर तक फोन से दूर रहने के लिए धन्यवाद कहता है. कृष कहता है कि आज के वक्त में फोन से दूर रहना बहुत मुश्किल है. दूसरी तरफ अभीरा, अनाया को फोन कर उसके नाम की स्पेलिंग पूछती है. इस दौरान अनाया कहती है कि उसकी मां ने उसे उससे दूर रहने के लिए कहा है.

मायरा के सामने आएगा सच?

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अनाया की मां मायरा से कहती है कि उसके माता-पिता की वजह से वह उसे पार्टी में नहीं बुलाना चाहती. मायरा को गुस्सा आता है और वह सोचती है कि अरमान और अभीरा ने उससे झूठ बोला है. वह गुस्से में कार्ड को फाड़ देती है. मायरा अपने आने वाले वार्षिक समारोह को लेकर सोचने लगती है कि कहीं इसमें उसके माता-पिता की वजह से टीचर ने उसे इसमें भाग लेने से रोक दिया तो. वह सोचती है कि इस बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताएगी. जब अभीरा उससे वार्षिक समारोह के बारे में पूछती है तो मायरा झूठ बोल देती है.

वरुण तक पहुंचने के लिए अभीरा लेगी तान्या की मदद

अरमान और अभीरा अपने वायरल वीडियो की वजह से बहुत परेशान है. उन्हें परिवार और सोसाइटी से बेइज्जती सहनी पड़ रही है. अभीरा और अरमान पता लगा रहे कि किसने ये वीडियो वायरल किया है. हालांकि अब इसमें तान्या को एक बड़ा सुराग मिलेगा. तान्या एक बिजनेस में निवेश कर रही और वरुण उस कंपनी का प्रचार कर रहा. तान्या उससे मिलती है. इस दौरान अभीरा वरुण को पहचान लेती है. अभीरा को पता चलता है कि वरुण ने ही उसकी डेटिंग नाइट वाली वीडियो वायरल की. अभीरा अब उस तक पहुंचने के लिए तान्या की मदद मांगेगी.

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में पीछे छोड़ा ‘द बिगिनिंग’ को, अगला टारगेट ये 2 बड़ी फिल्में

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >