Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा से नफरत करेगा अभीर, इस शख्स संग मिलकर अपनी बहन की जिंदगी करेगा बर्बाद

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीर अपनी बहन अभीरा से नफरत करता है. उसे गलतफहमी है कि उसकी वजह से वह अपनी मां से दूर हो गया. इसी का फायदा उठाते हुए रूही अभीर के साथ मिलकर अभीरा की जिंदगी बर्बाद करेगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. सीरियल में हाल ही में अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अभीर की एंट्री होते हुए देखी. शो के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा रूही को लेकर अरमान से शिकायत करती है. वह कहती है कि बच्चे का नाम रखने का अधिकार सिर्फ मां का होता है और रूही मुझसे यह सब कैसे छीन सकती है. अरमान उसे शांत करवाने की कोशिश करता है. इधर मनीष और स्वर्णा पुलिस के पास जाने की सोचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि एक शख्स उनका पीछा कर रहा है. हालांकि वह कोई और नहीं बल्कि अभीर होगा.

अभीर को देखकर रूही होगी खुश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीर की एंट्री दर्शकों के घरों में हाई वोल्टेज ड्रामा लेकर आएगी. दरअसल रूही को पता चलेगा कि अभीर अक्षरा मासी का बेटा और अभीरा का भाई है. हालांकि उसी वक्त उसे यह भी एहसास होगा कि अभीर अपनी बहन से नफरत करता है. वह यह जानकर खुशी से झूम उठेगी.

अपनी बहन अभीरा से नफरत करेगा अभीर

अभीर खुलेआम सबके सामने अभीरा के प्रति अपनी नफरत को स्वीकार करेगा और बताएगा कि अभीरा की वजह से उसकी मां उससे दूर हो गई थी. बता दें कि अभीर को यह गलतफहमी है कि अभीरा की वजह से अक्षरा उससे दूर हो गई और उसे बिना मां के लाइफ जीना पड़ा. उसे अतीत की हर बात याद है और वह रूही के साथ मिलकर अभीरा की जिंदगी बर्बाद करने की सोचेगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को इस वजह से ब्लैकमेल करेगी नर्स, रूही को बच्चों की अदला-बदली पर होगा शक

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगस्त्य होगा अभीरा-अरमान के बच्चे का नाम, इस शख्स ने किया फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >