Year Ender 2022: इस साल टीवी की इन 5 एक्ट्रेसेस का चला जादू, एक तो ‘बिग बॉस 16’ में आ रही नजर

Year Ender 2022: साल 2022 खत्म होने को है और इस साल टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया. इस लिस्ट में अनुपमा फेम रूपाली गांगुली, तेजस्वी का नाम शामिल है. इन टीवी एक्ट्रेस का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. चलिए आपको बताते है टॉप 5 टीवी अभिनेत्रियों के बारे में.

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इस शो से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली. शो टीआरपी में सबसे आगे रहता है और किसी को भी अपने आगे टिकने नहीं देता. रूपाली की फैन फॉलोइंग काफी है. दर्शकों की वो फेवरेट है.

बिग बॉस 14 विनर तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 से दर्शकों को काफी इम्प्रेस कर रही है. शो में उन्हें काफी पसन्द किया जा रहा है. एक्ट्रेस शो के अलावा अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को लेकर भी चर्चा में रहती है.

प्रणाली राठौड़ काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस है और वो इन दिनों सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रही है. हर्षद चोपड़ा के साथ उनकी जोड़ी काफी पसन्द की जाती है. प्रणाली ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी.

सीरीयल उडारियां की प्रियंका चौधरी इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आ रही है. सीरियल में तेजो का किरदार वो निभाती दिखी थी और इस रोल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

आयशा सिंह शो गुम है किसी के प्यार में सई के रोल में नजर आती है. शो में उनका किरदार काफी दमदार है. इस शो ने उनकी पहचान घर-घर में बना दी. इसके अलावा एक्ट्रेस अपने लुक और इंस्टा पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >