With Love Beats Dhurandhar: OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं, लेकिन इस समय सबसे ज्यादा चर्चा 2 घंटे 21 मिनट की तमिल फिल्म ‘विद लव’ की हो रही है. यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तेजी से दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गई और ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. खास बात यह है कि OTT पर इसकी सफलता ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया. हल्की-फुल्की रोमांस और इमोशनल मोमेंट्स की वजह से यह कहानी दर्शकों के दिलों में जल्दी ही जगह बना चुकी है.
अगर आप इसे थिएटर में मिस कर गए हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं. आगे हम आपको फिल्म की पूरी कहानी, स्टार कास्ट और बाकी डिटेल्स बताते हैं.
39 करोड़ की फिल्म ने 1300 करोड़ी ‘धुरंधर’ को दिया पछाड़
पहले OTT पर ‘धुरंधर’ ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी. रणवीर सिंह की यह फिल्म थिएटर में दुनिया भर में 1,305.35 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी OTT पर लंबे समय तक अपना दबदबा नहीं बना सकी. तभी ‘विद लव’ ने अपनी एंट्री दी और पूरी तस्वीर बदल दी. 6 फरवरी को थिएटर में सिर्फ 39.03 करोड़ रुपये कमाने के बावजूद, OTT पर इसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि उसने ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ दिया.
फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी सत्या नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रिश्तों और शादी जैसी जिम्मेदारियों से बचता है. उसकी बहन उसका ब्लाइंड डेट मोनीषा नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ सेट कर देती है. मुलाकात के दौरान पता चलता है कि दोनों स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते हैं. पुरानी यादें, क्रश और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गलतफहमियां और जिंदगी के फैसले उनके रिश्ते की परीक्षा लेते हैं.
स्टार कास्ट डिटेल्स
‘विद लव’ की मेन स्टार कास्ट में लीड हीरो के रूप में अभिशन जीवित हैं, जो सत्या का किरदार निभाते हैं और लीड हीरोइन के रूप में अनस्वरा राजन हैं, जो मोनिशा की भूमिका में हैं. सपोर्टिंग किरदारों में हरीश कुमार, काव्या अनिल, सचिन नचियप्पन, थेनी मुरुगन और सरवनन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 90 करोड़ के बजट पर बनी आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा ने दुनियाभर में छापे 250 करोड़+, अब Free में ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
