Sheezan Khan: कौन हैं एक्टर शीजान खान, जिसके मेकअप रूम में तुनिशा शर्मा ने मौत को लगाया गले, जानिए यहां

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं है. तुनिशा ने आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी के को-स्टार शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाया है. शीजान पर एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है. ऐसे में हर कोई शीजान के बारे में जानना चाहते है.

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. एक्ट्रेस की मौत के बाद हर कोई जानना चाहता है कि उन्होंने आखिरी अपनी जिंदगी क्यों खत्म की. इस बीच तुनिशा की मां ने एक्टर शीजान मोहम्मद खान पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुनिशा और शीजान रिलेशनशिप में थे और कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हुआ था. एक्ट्रेस ने शीजान के मेकअप कमरे में जाकर सुसाइड किया. जीशान की मानें तो वो मेकअप रूम में पहुंचे थे, दरवाजा बन्द देखा. जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां वो फंदे से लटकी दिखी.

तुनिशा ने 19 नवंबर को जीशान के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा था. एक्ट्रेस ने लिखा था, उस आदमी को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं जो मुझे इस तरह ऊपर उठाता है! मेरे जीवन में सबसे मेहनती, भावुक, बेतहाशा उत्साही और सबसे खूबसूरत आदमी! आप नहीं जानते कि आप क्या हैं और ये सबसे खूबसूरत पार्ट है.

शीजान मोहम्मद खान का जन्म मुंबई में हुआ था और वो शो ‘जोधा अकबर’ में नजर आए थे. इसमें उन्होंने यंग अकबर का रोल निभाया था. इसके अलावा वो ‘सिलसिला है प्यार का’ सीरियल में भी काम कर चुके है. वो ‘चंद्र नंदिनी’, ‘एक थी रानी एक था रावण’, ‘नजर 2’, ‘पृथ्वी वल्लभ’ जैसे शोज में काम किया है.

शीजान इन दिनों ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अली बाबा का किरदार निभा रहे है. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. अपनी फिटनेस का वो काफी ध्यान रखते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >