कौन हैं 'सैराब' फेम एक्टर रोहित चंदेल? 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में हुए गिरफ्तार

'सैराब' फेम एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने 16 साल की लड़की से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. उन पर नाबालिग को परेशान करने, पीछा करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप हैं.

Rohit Chandel Arrested: 'सैराब' फेम एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने 16 साल की लड़की से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, रोहित पर नाबालिग का पीछा करने, बार-बार फोन कर परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं. इस मामले में उनके खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज' (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस मामले पर अभी तक रोहित चंदेल या उनकी टीम की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

Allegations Against Rohit Chandel: नाबालिग को बार-बार फोन करने और परेशान करने का आरोप

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में रहने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया. शिकायत में कहा गया है कि 5 जुलाई को रोहित ने कथित रूप से लड़की को उसके घर के ब्लिडिंग के पास रोका, उसका पीछा किया उससे बहस की, अपशब्द कहे और से मारपीट की. पुलिस के अनुसार, रोहित और वह लड़की पहले से एक-दूसरे को जानते थे.

Mumbai Police Took Action: POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने शुक्रवार (10 जुलाई) को रोहित चंदेल को उनके घर से गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें विशेष POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने उनके खिलाफ POCSO Act के अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाना) के तहत भी मामला दर्ज किया है. मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है."

कौन हैं रोहित चंदेल?

29 साल के रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्हें 'पांड्या स्टोर' में धवल मकवाना के किरदार से लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा उन्होंने 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव की भूमिका निभाई थी. इन दिनों वह टीवी शो 'सैराब' में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह ईशान का किरदार निभा रहे हैं. शो में वह एक सिंगर का रोल निभा रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने उम्र से बड़ी औरत से प्यार हो जाता है.

प्रभात खबर की खास पेशकश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >