कौन हैं Parastoo Ahmadi? बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस में किया परफॉर्म, सिंगर को मिली 74 कोड़ों की सजा

Parastoo Ahmadi: ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी इन दिनों सुर्खियों में हैं. बिना हिजाब और स्लीवलेस ड्रेस में लाइव परफॉर्मेंस देने के बाद उन्हें और उनकी टीम को 74 कोड़ों की सजा सुनाई गई है.

Parastoo Ahmadi: एक गाना वायरल होने के बाद अगर किसी कलाकार को ऐसी सजा मिले, जिसे सुनकर पूरी दुनिया हैरान रह जाए, तो जाहिर है मामला चर्चा में आएगा. ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. 29 साल की इस गायिका ने अपने एक लाइव कॉन्सर्ट से दुनियाभर में पहचान बनाई, लेकिन अब वही परफॉर्मेंस उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है. ईरान की एक अदालत ने परस्तू और उनकी प्रोडक्शन टीम के 8 सदस्यों को 74 कोड़ों की सजा सुनाई है. इस खबर के सामने आने के बाद दुनियाभर के कलाकार, एक्टिविस्ट और मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है. आखिर कौन हैं परस्तू अहमदी और क्यों उन्हें इतनी कठोर सजा मिली? आइए जानते हैं पूरा मामला.

Who Is Parastoo Ahmadi: कौन हैं परस्तू अहमदी?

परस्तू अहमदी ईरान की जानी-मानी सिंगर हैं, जो अपनी दमदार आवाज और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाती हैं. हालांकि वह पहले से ही ईरान के म्यूजिक सर्कल में लोकप्रिय थी, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिसंबर 2024 में मिली. दरअसल, उन्होंने यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस परफॉर्मेंस में उन्होंने ‘अज खूने जवानाने वतन’ गाना गाया था. यह एक देशभक्ति गीत है.

Parastoo Ahmadi Live Concert Controversy: क्यों विवादों में आया लाइव कॉन्सर्ट?

परस्तू अहमदी का यह कॉन्सर्ट सिर्फ गाने की वजह से नहीं, बल्कि उनके लुक को लेकर भी विवादों में आ गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने हिजाब नहीं पहना था. ईरान में महिलाओं के पहनावे और सार्वजनिक मंच पर उनकी प्रस्तुति को लेकर बेहद सख्त नियम हैं. ऐसे में बिना हिजाब लाइव परफॉर्म करना अधिकारियों की नजर में नियमों का उल्लंघन माना गया. कॉन्सर्ट वायरल होने के कुछ ही समय बाद परस्तू और उनके साथ जुड़े कई संगीतकारों को हिरासत में ले लिया गया था. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रही.

Parastoo Ahmadi 74 Lashes Punishment: 74 कोड़ों की सजा से मचा हंगामा

ईरान के कोम प्रांत की एक अदालत ने परस्तू अहमदी और प्रोडक्शन टीम के आठ सदस्यों को 74 को यानी 74 कोड़ों की सजा सुनाई है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने उन पर सार्वजनिक शालीनता का उल्लंघन करने और ऑनलाइन अनैतिक कंटेंट पब्लिश करने का आरोप लगाया है. परस्तू पर दो साल का ट्रैवल बैन भी लगाया गया है. इसके अलावा उन्हें अगले दो सालों तक किसी भी तरह की कलात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने से रोक दिया गया है. सिंगर को मिली इस सजा के बाद सोशल मीडिया पर #ParastooAhmadi तेजी से ट्रेंड करने लगा. कई यूजर्स ने इसे कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया.

यह भी पढ़ें- समय रैना ने आलिया भट्ट को नहीं बख्शा, ‘जिगरा’ से ‘कान्स’ तक पर किया रोस्ट, एक्ट्रेस ने भी दिए जवाब

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >