कौन हैं पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र तिवारी? बिहार के गोपालगंज में करते हैं ये काम

Who Is Pankaj Tripathi Brother Bijendra Nath Tiwari: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. वह बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में सादा जीवन जीते हैं.

Who Is Pankaj Tripathi Brother Bijendra Nath Tiwari: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी बिहार में हुए एक कथित हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनका इलाज पटना में चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. आइये जानते हैं उनके बारे में.

Who is Pankaj Tripathi Elder Brother Bijendra Nath Tiwari? कौन हैं पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी

एक तरफ जहां पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के टॉप क्लास एक्टर बन चुके हैं और सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस हैं. वहीं दूसरी ओर उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी लाइमलाइट से दूर रहे हैं. वह बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में रहते हैं और खेती-किसानी का काम करते हैं. उन्होंने कभी भी शहरों की चमक-दमक या फिल्मी दुनिया की ओर रुख नहीं किया. इसके बजाय गांव में सादगी से जीवन जीना जारी रखा.

यह भी पढ़ें- बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

Once Pankaj Tripathi On His brother: पंकज त्रिपाठी ने अपने भाई का किया था जिक्र

पंकज त्रिपाठी ने कई इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका परिवार जमीन से जुड़ा हुआ है और उन्हें भी गांव में रहना, वहां की मिट्टी की खूशबू काफी पसंद है. एक्टर ने कहा था कि उनके बड़े भाई बिजेंद्र तिवारी को फिल्मी दुनिया की चकाचौंध बिल्कुल आकर्षित नहीं करती, ना ही मुंबई की चमक-दमक कभी रास आई. वे गांव में रहकर साधारण जीवन बिताना पसंद करते हैं और स्थानीय लोगों के बीच एक्टिव रहते हैं.

Pankaj And Bijendra family social work: पंकज और बिजेंद्र की फैमिली करती है सामाजिक कार्य

पंकज और बिजेंद्र की फैमिली लंबे समय से खेती करते हैं और कई धार्मिक कार्यों का भी हिस्सा रहे हैं. उनके पिता पंडित बनारस तिवारी गांव के सम्मानित व्यक्तियों में गिने जाते थे. दोनों भाइयों ने अपने माता-पिता की याद में ‘पंडित बनारस तिवारी फाउंडेशन ट्रस्ट’ की स्थापना भी की है. यह संस्था शिक्षा और ग्रामीण विकास में लोगों की मदद कर रही है. ट्रस्ट के माध्यम से स्कूलों के निर्माण, सोलर सुविधाओं की व्यवस्था और गांव में विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है.

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >