कभी Ekta Kapoor से शादी करने के लिए तैयार थे Karan Johar!, इंटरव्यू में करण ने किया था खुलासा

Karan Johar और एकता कपूर दोनों इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं. दोनों ने कैमरे के पीछे रहते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी है.

करण जौहर (Karan Johar) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) दोनों इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं. दोनों ने कैमरे के पीछे रहते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी है. अक्सर दोनों को पार्टी, चैट शो और सोशल इवेंट्स में साथ-साथ देखा जाता है. वहीं, दोनों के बीच बहुत सारी चीजें कॉमन है, जैसे दोनों ने अभी तक शादी नहीं की और दोनों सरोगेसी से पैरंट्स बने हैं. लेकिन एक वक्त था जब दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई था. सबको उम्मीद थी कि दोनों एक दिन जरुर शादी करेंगे.

Also Read: फैन ने Raveena Tandon से पूछा- अगले जन्म में मुझसे शादी करेंगी? तो अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने खुद इसका खुलासा किया था. करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘अगर मुझे और एकता को सही पार्टनर नहीं मिलते तो हम दोनों एक-दूसरे से ही शादी कर लेंगे. मेरी और एकता की शादी से किसी को खुशी हो या ना हो, लेकिन मेरी मां को काफी खुशी होती. क्योंकि, अगर मेरी और एकता की शादी होगी तो उन्हें एकता के सीरियल्स में आगे क्या होगा पहले से पता चल जाएगा.’

बता दें कि एकता और करण एक दूसरे के क्लोज फ्रेंड हैं. अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर रिएक्शन देते रहते है. हाल ही में करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें वो सफेद बालों में दिखाई दे रहे थे.

तसवीर शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ”मुझे पता है कि मेरी एक्टिंग मौजूदा वायरस से भी डरावनी है लेकिन दूसरे चांस की उम्मीद करने में कोई बुराई नहीं है. इसलिए सभी कास्टिंग निर्देशकों, जोखिम उठाने वाले सभी फिल्म निर्माताओं और आसानी से खुश होने वाले दर्शकों के लिए मैं एक घोषणा करने जा रहा हूं कि मैं पिता का रोल निभाने के लिए तैयार हूं! (अब 48 की उम्र में एक खराब ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मैं विशेष पसंद नहीं दिखा सकता).”

Also Read: क्या Shahid Kapoor का Bani J से था अफेयर? इस एक्ट्रेस से ब्रेकअप के बाद बढ़ी थीं नजदीकियां

एकता कपूर ने करण जौहर की इस तसवीर पर कमेंट कर उन्हें मिस्टर बजाज का रोल ऑफर किया. एकता ने कमेंट कर लिखा, ”मेरा एक सीरियल पहले से ही चल रहा है, ऋषभ बजाज के बाल सफेद हैं और वो हॉट भी हैं, हम चेहरे बदलते रहते हैं, प्लीज टीवी में आ जाओ, यहां खुश करना ज्यादा आसान है.” वहीं, करण के इस तसवीर पर कृति सेनन ने लिखा, ‘परफेक्ट पाउट के साथ पिता.’ तो वहीं एक्टर अनिल कपूर ने लिखा ‘मेरे पेट पर क्यों लात मार रहे हो सर…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >