OTT Films to Watch This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर पर आराम करते हुए कुछ बेहतरीन फिल्में देखना चाहते हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. रोमांस, थ्रिलर, कॉमेडी, एक्शन या फैमिली ड्रामा - हर तरह की फिल्मों के साथ आप अपने वीकेंड को और भी मजेदार बना सकते हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई अपनी पसंद की फिल्म चुनें और इस वीकेंड को मनोरंजन से भरपूर बनाएं.
राव बहादुर (Netflix)
अगर आप इस वीकेंड ओटीटी पर कुछ हटकर और दिमाग घुमा देने वाला देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तेलुगु साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी/थ्रिलर 'राव बहादुर' (Rao Bahadur) एक बेहतरीन विकल्प है. वेंकटेश महा के निर्देशन में बनी और महेश बाबू के प्रोडक्शन द्वारा पेश की गई यह फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है. कहानी एक जिद्दी और सनकी रईस बुज़ुर्ग रामप्पा राव बहादुर (सत्यदेव) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पुश्तैनी हवेली में जीवन के आखिरी पड़ाव पर है. फिल्म सामाजिक रूढ़ियों, वंश-परंपरा और इंसान के भीतर के वहम पर एक तंज कसती है। सत्यदेव की जबरदस्त अदाकारी और प्रोस्थेटिक मेक-अप के साथ इसका सस्पेंस से भरा क्लाइमेक्स आपको अंत तक बांधे रखेगा।
नुरू सामी (Zee 5)
साउथ सिनेमा की 'नुरू सामी' (Nooru Saami) एक शानदार विकल्प है, आपका वीकेंड बनाने के लिए. निर्देशक सासी (Sasi) द्वारा बनाई गई यह इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म एक ऐसी विधवा माँ (स्वास्तिका द्वारा अभिनीत) की कहानी पर आधारित है, जो वर्षों तक अपने बच्चों को पालने के बाद 40 की उम्र में दोबारा शादी करने का फैसला करती है. समाज, रिश्तेदारों और अपने ही बेटों के विरोध के बीच यह फिल्म दूसरी पारी, त्याग और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मुद्दे को बेहद संवेदनशीलता और हल्के-फुल्के अंदाज में उठाती है. विजय एंटनी की दमदार अदाकारी और बिना किसी अति-नाटकीयता (melodrama) के बुनी गई यह कहानी परिवार के साथ देखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
बालन: द बॉय (Zee 5)
'Balan: The Boy' एक बेहतरीन मलयालम साइकोलॉजिकल मिस्ट्री ड्रामा हैं और एक किशोर लड़के की अपनी लापता मां की तलाश की भावुक कहानी दिखाती है. रहस्य, इमोशन और दमदार अभिनय से भरपूर यह फिल्म आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती है. बाल कलाकार अधिशेषन के. आर. और फर्जाना पलटिंगल के जबरदस्त अभिनय के साथ-साथ सुशिन श्याम का बैकग्राउंड म्यूज़िक फिल्म के सस्पेंस को और गहरा बनाता है
गट्टा कुश्ती 2 (Netflix )
'गट्टा कुश्ती 2' (Gatta Kusthi 2) एक तमिल हिट पारिवारिक स्पोर्ट्स-कॉमेडी फिल्म है. 2022 की सुपरहिट फिल्म का यह सीक्वल हिंदी सहित तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम हो रहा है. कहानी में विष्णु विशाल (वीरा) एक 'हाउस हसबैंड' के रूप में घर की जिम्मेदारी संभालते हैं, ताकि उनकी पत्नी ऐश्वर्या लक्ष्मी (कीर्ति) अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दे सकें। हालांकि, उनकी बेटी की परवरिश और एक चालबाज कोच की वजह से दोनों के रिश्तों में खटास और जबरदस्त ड्रामा शुरू हो जाता है. चेल्ला अय्यवु द्वारा निर्देशित यह फिल्म हास्य, फैमिली इमोशन्स और कुश्ती के एक्शन का शानदार मिश्रण पेश करती है, जो वीकेंड पर पूरे परिवार के साथ देखने के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर है.
बैटमैन केप्ड क्रूसेडर -2 (Amazon Prime Video)
इस वीकेंड OTT पर देखने के लिए 'बैटमैन: केप्ड क्रूसेडर' का दूसरा सीजन (Batman: Caped Crusader Season 2) अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम हो चुका है. 1940 के दशक के डार्क नॉयर (Noir) और डिटेक्टिव स्टाइल पर आधारित इस एनिमेटेड सीरीज में ब्रूस वेन (बैटमैन) गॉथम सिटी को अपराध और भ्रष्टाचार से बचाने के लिए एक बार फिर मैदान में उतरते हैं. इस सीजन में आपको पहले से कहीं अधिक गहरा रहस्य, सस्पेंस और द रिडलर, हार्ले क्वीन से लेकर जोकर जैसे खौफनाक विलेन के साथ बैटमैन की दिमागी और एक्शन से भरपूर भिड़ंत देखने को मिलेगी। अगर आप डार्क, थ्रिलर और थ्रिल-पैक्ड सुपरहीरो कहानियों के शौकीन हैं, तो यह 10 एपिसोड की सीरीज़ आपके वीकेंड बिंज-वॉच (Binge-watch) के लिए एक बेहतर विकल्प है.
यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: नए कंटेंट की होगी बारिश, ये फिल्में और सीरीज इस हफ्ते करेंगी एंटरटेनमेंट का डोज पूरा
