Virat Kohli ने इस फेमस सिंगर को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, VIDEO देख जान लें कारण

Virat Kohli Blocked: मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ने सिंगर राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. हालांकि सिंगर का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि ये क्यों हुआ.

Virat Kohli Blocked: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि विराट ने राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. सिंगर ने अब खुद इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मेरे और विराट के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे. आज तक समझ में नहीं आया कि भाई ने ब्लॉक क्यों किया.

विराट कोहली ने राहुल वैद्य को किया है ब्लॉक

राहुल वैद्य ने पैपराजी संग बात करते हुए कहा, ”मुझे ज्यादा पता नहीं, लेकिन विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. मुझे आज तक समझ नहीं आया कि भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया. मैंने हमेशा उनकी तारीफ की है. वह हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. हो सकता है कुछ हुआ होगा, लेकिन कारण आज तक समझ नहीं आया है.”

राहुल वैद्य की बातों पर नेटिजन्स ने किया रिएक्ट

राहुल की बातें सुनकर नेटिजन्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा, “गलती से विराट के बच्चों से ब्लॉक का बटन दब गया होगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”विराट भाई का इसमें हाथ नहीं है… उनके पास टाइम कहां है, यह सब चलाने का. उनकी टीम में से किसी ने किया होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”राहुल जी हो सकता है आपका गाना विराट जी को पसंद नहीं आया होगा. इसलिए ऐसा हुआ हो.”

राहुल वैद्य इन शोज का रह चुके हैं हिस्सा

राहुल लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आएंगे. लाफ्टर शेफ्स सीजन 1 में राहुल की जोड़ी एली गोनी के साथ बनी थी. शो की बात करें तो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को भारती सिंह और शेफ हरपाल सोखी होस्ट होंगे. इसके अलावा सिंगर ‘जो जीता वही सुपर स्टार’, ‘म्यूजिक का महा मुकाबला’ जैसे शो के विजेता रह चुके हैं. उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी भाग लिया था.

Also Read- Laughter Chefs के सेट पर बाल-बाल बचे राहुल वैद्य, चेहरे तक पहुंची आग की लपटें, VIDEO आया सामने

Also Read- Akaay Kohli Photo: अकाय कोहली की वायरल हो रही तसवीर पर क्या बोली विराट की बहन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >