New Song: आग लगा रहा है हनी सिंह का नया गाना 'लोका', आप भी सुनें और करें एंजॉय

Honey Singh- फेमस रैपर यो यो हनी सिंह का नया सॉन्ग 'लोका' रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग का म्यूजिक धमाकेदार है.

मुंबई: फेमस रैपर यो यो हनी सिंह (YO YO Honey Singh) का नया सॉन्ग ‘लोका’ रिलीज हो गया है. इस सॉन्ग का म्यूजिक धमाकेदार है. सॉन्ग ‘लोका’ रिलीज होते ही फैंस के दिलों पर छा गया है. यह सॉन्ग इस समय यूट्यूब पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. अब तक इस पर लाखों व्यूज मिल चुके है.

हनी सिंह का यह गाना पार्टी सॉन्ग है और इसमें हनी सिंह दमदार अंदाज में दिख रहे है. इस म्‍यूजिक वीडियो का प्रोडक्‍शन भी हनी सिंह ने ही किया है. इस गाने में हनी सिंह लड़कियों से घिरे काफी हैंडसम और कूल दिखाई दे रहे हैं. ‘लोका’ सॉन्‍ग के वीडियो में हनी सिंह एक बार फिर अपने बढ़े वजन और लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं.

हनी सिंह के सॉन्ग में इस्तेमाल हुआ शब्द ‘लोका’ का मतलब क्रेजी होता है. यह एक स्पैनिश शब्द है.

हाल ही में हनी सिंह ने 2 लाख से अधिक की भीड़ के साथ कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस दी थी. इस इवेंट के दौरान सुपर उत्साहित प्रशंसकों का जोश सातवें आसमान पर था. जहां हनी सिंह ने अपने गानों के साथ स्टेज पर आग लगा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >