Viral: शादी के खबरों के बीच ‘पति’ के गाड़ी चलाने के अंदाज पर खफा सपना चौधरी, देखें Video

Sapna Chaudhary- सपना का नया हरियाणवी वीडियो सॉन्ग आया है, जो उनके फैंस के बीच धूम मचा रहा है.

Sapna Chaudhary New Haryanvi Song: फेमस डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी हैं. उनके डांस के दीवाने लाखों है. ऐसे में उनकी शादी के जोर पकड़ती खबरों ने उनके कई चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है. इन सबके बीच अब सपना का नया हरियाणवी वीडियो सॉन्ग आया है, जो उनके फैंस के बीच धूम मचा रहा है. सपना का यह गाना आते ही यूट्यूब के टॉप ट्रेडिंग(Youtube top trend) में आ गया है. फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.

इस हरियाणवी गाने में सपना चौधरी अपने अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर शिकायत करती हैं. गाने के शुरू होते ही वह अपने पति से नाराज रहती हैं. वह अपने परिवार के लोगों स अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर कई तरह की शिकायत करती हैं.

सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने में वो अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर शिकायत करती हैं. गाने के शुरुआत से ही वो अपने पति से खफा रहती हैं. वो अपने परिवार के लोगों से अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर कई तरह की शिकायत करती हैं. इस गाने का नाम ‘बलम अल्टो’ है और इसे नव हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इसमें सपना के साथ नवीन नीरु भी हैं.

इससे पहले सपना चौधरी अपनी शादी के खबरों को लेकर चर्चा में रही. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, सपना हरियाणा के ही रहने वाली वीर साहू के साथ शादी करने जा रही हैं. सपना ने उनसे गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. हालांकि, अभी तक सपना चौधरी की शादी को लेकर सपना या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है.

बता दें कि वीर साहू हरियाणा में काफी फेमस है और उन्होंने कई गाने भी गाये है. वीर गायक होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं. उन्होंने बतौर सिंगर-एक्टर कई म्यूजिक वीडियो भी किये हैं. वीर साहू को हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है. वहीं, सपना चौधरी ने इंटरव्यू में वीर साहू से मुलाकात की बात कही थी. इसके साथ ही वीर की उन्होंने दिल खोलकर तारीफ भी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >