Viral Video: पाखंडी बाबा के पास समस्या का समाधान लेने पहुंचे युजवेंद्र चहल, बोले- कोई ओपनर बनने नहीं देता…

Viral Video: युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पाखंडी बाबा के पास अपनी समस्याओं का समाधान लेने पहुंचे हैं, लेकिन इस वीडियो में एक ट्विस्ट भी है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पाखंडी बाबा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में युजवेंद्र चहल बाबा से अपनी समस्याओं का समाधान लेने पहुंचे हैं. यह पाखंडी बाबा और कोई नहीं दर्शकों के पसंदीदा बाबा निराला यानी बॉबी देओल है, जिनके पास युजवेंद्र अपने ओपनर बनने की इच्छा लेकर गए हैं. वह बाबा से कहते हैं, ‘बाबा मुझे ओपनर बनना है.’ इसपर बॉबी उनसे कहते हैं कि कर लो ओपनिंग. इसके बाद फिर युजवेंद्र ने कहा, ‘बाबा मुझे कोई ओपनर बनने ही नहीं देता है, कोई भी नहीं बनने देता है बाबा. मैंने सब जगह ट्राई किया, आप ही अब कुछ राह दिखा दो बाबा.’

बाबा निराला इसके बाद उन्हें आशीर्वाद देते हैं और फिर युजवेंद्र चहल ओपनर बनने का सपना देखने लगते हैं और जब सपना टूटता है तो उनसे बोतल ढकन जैसी चीजों का ओपनर बनना पड़ता है. अब यूजर्स बाबा निराला और युजवेंद्र के इस जबरदस्त कोलाब को खूब पसंद कर रहे हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >