Lockdown: रूस में फंसी बिंदू दारा सिंह की पत्नी और बेटी, एक्टर ने कहा- यह काफी डरावना है…

vindu dara singh- एक्टर और रेसलर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह की पत्नी डीना रूस में फंस गई हैं. वह रशियन मॉडल हैं.

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है. इसकी वजह से हर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है. लोगों का दूसरे देश से आना-जाना बंद है. ऐसे में विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) की पत्नी और बेटी रूस में फंसी हुई है.

Also Read: कुकिंग वीडियो शेयर करने पर Sania Mirza ने सेलेब्स को लगाई फटकार, Dia Mirza ने यूं दिया करारा जवाब

दरअसल, एक्टर और रेसलर दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह की पत्नी डीना रूस में फंस गई हैं. वह रशियन मॉडल हैं. अपनी बेटी एमेलिया के साथ छुट्टियों में रूस गई थीं. वहां लॉकडाउन की घोषणा के बाद वह वहीं फंस गईं.

विंदू दारा सिंह कुछ काम से पंजाब के चंडीगढ़ गए थे और अपने भाई के पास रूके थे. काम खत्म कर वह मुंबई के लिए फ्लाइट ही रहे थे कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी और उन्होंने चंडीगढ़ में ही घर में रहना उचित समझा. उनकी पत्नी और बेटी छुट्टियां मनाने के लिए रूस गए थे. लेकिन रूस में भी लॉकडाउन की घोषणा हो गई और तब से वे रूस में ही अटक गए हैं.

विंदू ने इस बारे में कहा, यह असहाय होने वाली स्थिति है. मेरी पत्नी अक्सर रूस अपनी फैमिली से मिलने जाती है. बेटी भी साथ में होती है. वे लोग गए तो मैंने सोचा कि पंजाब में काम निपटा लूं. लॉकडाउन अनाउंस होने के बाद मैं भी अपने भाई के घर पर बंद हूं. मेरी बीवी और बेटी रशिया में फंसे हैं. वहां सिचुएशन काफी स्ट्रिक्ट है. वहां सीसीटीवी कैमरा लगे हैं और बाहर निकलने वालों को जेल भेजा जा रहा है. 1 मिनट भी बाहर जानें पर तगड़ा फाइन लगाया जा रहा है. यह काफी डरावना है लेकिन हमें नियम तो मानने हैं.

बता दें कि कोरोना वायरस से देश- दुनिया में तबाही मची हुई है.आपदा की इस घड़ी में देश आज एक बार फिर से एकजुटता दिखायेगा. आज रात 9 बजे देशवासी एकजुटता का संदेश देने के लिए 9 मिनट तक अपने घर की लाइटें बंद रखेंगे. इस दौरान लोग दीया, मोमबत्ती, फ्लैश लाइट, टॉर्च आदि जलाकर एकजुटता दिखाएंगे. पीएम मोदी ने कोरोना संकट की इस घड़ी में देशवासियों से ऐसा करके एकजुटता दिखाने की अपील की थी.

इधर, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत से मदद मांगी है. बता दें कि दुनियाभर में कोरोना से अब तक 64,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को इस महामारी से इटली, फ्रांस, स्पेन और अमरीका में मौतों का सिलसिला जारी रहा. भारत में अब तक 3000 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 75 की मौत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >