Vikram Vedha Song: विक्रम वेधा का नया गाना ‘अल्कोहोलिया’ रिलीज, ऋतिक रोशन का डांस देख फैंस हुए क्रेजी

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का पहला गाना अल्कोहोलिया आज रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. वीडियो में ऋतिक रोशन का गाना फैंस को क्रेजी कर रहा है.

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग गैंगस्टर ड्रामा फिल्म विक्रम वेधा का पहला गाना अल्कोहोलिया आज रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. वीडियो की शुरुआत वेधा (ऋतिक रोशन) और उनके गिरोह के साथ होती है, जिसमें ज्यादातर लोग अपने हाथों में शराब की बोतलें लेकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं. ऋतिक मस्ती से नाचते हैं, उनके धमाकेदार डांस को देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं. अल्कोहलिया मनोज मुंतशिर की ओर से लिखा गया है और विशाल और शेखर द्वारा रचित है. संगीतकार जोड़ी ने भी स्निग्धजीत भौमिक और अनन्या चक्रवर्ती के साथ गाने को अपनी आवाज दी है. फैंस ने गाने के फंकी लिरिक्स, बीट्स और ऋतिक के डांस की तारीफ की. विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स और जियो स्टूडियोज और एक YNOT स्टूडियो प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है. फिल्म 30 सितंबर को ग्लोबली रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >