विक्रम गोखले की आर्थिक तंगी के दौरान अमिताभ बच्चन ने की थी मदद, अंतिम वक्त तक रहे थे शुक्रगुजार

बॉलीवुड के वयोवृद्ध अभिनेता विक्रम गोखले का निधन हो गया. 77 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. हम दिल दे चुके सनम और भूल-भूलैया जैसी फिल्मों ने उन्हें पहचान दी. आज हम आपको एक्टर की लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताएंगे.

दिग्गज फिल्म और टेलीविजन स्टार विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. मल्टी ऑर्गन फेल्योर के बाद दिग्गज अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली, यहां उनका इलाज 5 नवंबर से चल रहा था. जानकारी के अनुसार उनके अवशेषों को बाल गंधर्व रंग मंदिर ले जाया जाएगा, वहीं अंतिम संस्कार वैकुंठ में किया जाएगा. आज हम आपको उनकी जीवन की कुच अनसुनी कहानियां बताएंगे.

आर्थिक तंगी के दौरान बिग बी ने की थी मदद

फिल्म, टीवी और स्टेज की दुनिया में एक अलग पहचान रखने वाले विक्रम गोखले ने जिंदगी में बुरा दौर भी देखा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि संघर्ष के दिनों में अमिताभ बच्चन ने उनकी बड़ी मदद की थी. गोखले ने कहा, जब मैं इंडस्ट्री में आया, तो मैं आर्थिक तंगी से गुजरा और मुंबई में छत तलाश रहा था. तब अमिताभ बच्चन को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने एक बड़े नेता को पत्र लिखकर मुझे सरकार की तरफ से घर दिलवाया. मेरे पास अब भी वह चिट्ठी है, जिसे मैंने फ्रेम कराकर रखा है.

अमिताभ बच्चन के साथ दोस्ती पर गर्व

विक्रम गोखले अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पहचान पर गर्व करते थे. उन्होंने कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उन्हें जानता हूं और वो मुझे जानते हैं. हम पिछले 55 साल से दोस्त हैं. मुझे उनका व्यवहार बहुत पसंद है. मैं अब भी सप्ताह में एक बार उनकी फिल्म जरूर देखता हूं. ये चीजे आज से नहीं कर रहा हूं, बल्कि बहुत दिनों से करता आ रहा हूं. अमिताभ बच्चन बड़े ही सरल स्वभाव के है.

Also Read: Vikram Gokhale Passes Away: विक्रम गोखले का हुआ निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस
ऐश्वर्या के पिता के रोल में छा गए थे विक्रम

विक्रम गोखले ने यूं तो कई हिंदी फिल्मों में काम किया है, लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में उनके किरदार ने उन्हें काफी पॉपुलर किया. फिल्म में वह एश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका में दिखे थे. उन्होंने एक गुस्सैल और सख्त पिता का रोल निभाया था, जो भी लोगों को याद है. इसके अलावा विक्रम को सनम, अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन भूमिकाओं के लिए जाना जाता था. भारतीय सिनेमा में खुद को स्थापित करने वाले विपुल स्टार को 2010 में मराठी फिल्म अनुमति में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है. टेलीविजन में उन्होंने घर आजा परदेसी, अल्पविराम, जाना ना दिल से दूर, संजीवनी, इंद्रधनुष जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >