विजय की गोद में बैठी रश्मिका मंदाना, शादी के बाद पहली बार ऐसी केमिस्ट्री

Vijay-Rashmika: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रश्मिका विजय की गोद में नजर आ रही हैं. शादी के बाद दोनों फिल्म ‘रणबाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी बीच उनकी ये तस्वीर वायरल हो रही है. देखें न्यूली वेड कपल्स की तस्वीरें...

Vijay-Rashmika: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर खूब चर्चा में हैं. शादी के बाद से ही ये जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच दोनों की एक बेहद क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. इस फोटो में रश्मिका अपने पति विजय की गोद में बैठी नजर आ रही हैं और दोनों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान साफ दिख रही है. ये तस्वीर दरअसल उनके एक दोस्त की शादी के दौरान की बताई जा रही है, जिसे विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने शेयर किया है.

गीता गोविंदम के दौरान शुरू हुई लव स्टोरी

तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी है. कोई इन्हें ‘क्यूट कपल’ बता रहा है तो कोई ‘परफेक्ट जोड़ी’ कह रहा है. शादी के बाद से इस कपल की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर लोगों की नजर बनी हुई है. बता दें कि रश्मिका और विजय ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों की लव स्टोरी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म गीता गोविंदम के दौरान शुरू हुई थी. पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया. हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को पब्लिक से छुपाकर रखा.

26 फरवरी 2026 को दोनों ने की शादी

आखिरकार 26 फरवरी 2026 को इस कपल ने शादी कर ली. शादी के बाद करीब एक महीने का ब्रेक लेने के बाद अब दोनों अपने काम पर लौट चुके हैं. बता दें, रश्मिका और विजय जल्द ही फिल्म रणबाली में एक साथ नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में शुरू हो चुकी है. खास बात ये है कि सेट पर दोनों पूरी तरह प्रोफेशनल रहते हैं और शूटिंग के दौरान ज्यादा वक्त साथ नहीं बिताते.

यह भी पढे़ं: यौन शोषण के आरोप में मशहूर डायरेक्टर गिरफ्तार, सेट पर अश्लील हरकत का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >