Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस नई दयाबेन को देखकर फैंस का चकराया दिमाग, दिशा वकानी को कॉपी करते दिखी ये लड़की, VIDEO

Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah : छोटे पर्दे का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmah) में फैंस दयाबने यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) को बहुत मिस करते है. दिशा लंबे समय से शो से गायब है औऱ उनके शो में वापसी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती है. लेकिन अभी तक शो में उनकी जगह कोई और नहीं ले पाया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की दयाबेन को कॉपी करते हुए दिख रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर ’24 घंटे की नयी दया भाभी’ के नाम से एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में एक लड़की दयाबेन को कॉपी करते हुए दिख रही है. इस लड़की का नाम गरिमा गोयल है, जो एक यूट्यूबर है. वीडियो में गारिमा दयाबेन की तरह ही साड़ी और मेकअप लगाए हुए दिख रही है. फैंस उन्हें दयाबेन के किरदार में देखकर चौंक गए.

https://youtu.be/L-XN6exo4iA

वीडियो में गारिमा दयाबेन की तरह ही बोलने और उनकी आवाज को कॉपी करने की कोशिश करते हुए दिख रही है. उनका ये लुक और अंदाज फैंस को पसन्द आ रहा है. अब तक वीडियो पर 2,108,507 लाइक्स आ चुके है और ये बढ़ता ही जा रहा है. फैंस इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि मेकर्स को गरिमा को ही ‘दयाबेन’ के किरदार में कास्ट कर लेना चाहिए.

Also Read: चोट के बावजूद मैच में टाइगर श्रॉफ ने किया गोल, दिशा पटानी की बहन खुशबू के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

गौरतलब है कि दिशा वकानी ने दयाबेन के किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल की है. दिशा का अलग तरीके से बोलने का अंदाज फैंस का काफी पसन्द आता है. 2017 में एक्ट्रेस दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी, जिसके बाद से तारक शो में उनके लौटने का दर्शक इंतजार कर रहे है. ऐसे में कई बार ऐसी खबरें आती रहती है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है.

वहीं, कुछ समय पहले दिशा वकानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो गोल्डेन कलर की स्कर्ट और बैकलेस चोली पहने डांस करते हुए दिखी थी. वीडियो में एक्ट्रेस ‘दरिया किनारे एक बंगलो…’ गाने पर थिरकती दिखी थी. उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >