Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection: तीसरे दिन ही राजकुमार राव की फिल्म ने ‘जिगरा’ का बजाया बैंड, जानें कमाई

फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल रहा. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. चलिए आपको बताते हैं रविवार को मूवी ने कितने का कलेक्शन किया.

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिव्यूज मिले हैं. फिल्म टिकट खिड़की पर आलिया भट्ट की मूवी जिगरा से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. मूवी ने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बना ली है और तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. मूवी को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला और इसने करीब 6.25 करोड़ की कमाई कर डाली.

रविवार को विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने की इतनी कमाई

कॉमेडी-ड्रामा विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने रविवार को अच्छी कमाई की. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने अपने रिलीज के पहले रविवार को 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कुल कमाई मूवी ने 18.65 करोड़ रुपये की. सिनेमाघरों में संडे को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.08 प्रतिशत रही.

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी साल 1997 में बुनी गई है, जिसमें विक्की और विद्या नाम के एक न्यूली वेडड कपल होते हैं. दोनों अपने प्राइवेट मोमेंट का वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और ये चोरी हो जाता है. सीडी चोरी होने के बाद दोनों की जिंदगी में कई तरह की प्रॉब्लम आती है, जिसे काफी फनी तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी के अलावा राज, अर्चना पूरन सिंह, मल्लिका शेरावत, विजय राज ने भी काम किया है.

फिल्म जिगरा ने तीन दिन में कमाए कितने करोड़

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा की कमाई विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से पीछे है. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो, संडे को फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. कुल कमाई मूवी ने 16.75 करोड़ रुपये की कर ली.

Also Read- Box Office: ‘जिगरा’ को पीछे छोड़ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने छापे जमकर नोट, जानें 2 दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >