एक्ट्रेस वीणा कपूर को उसके बेटे ने ही मौत के घाट उतारा, शव को फेंका नदी में, वजह जान हैरान हो जाएंगे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीणा कपूर की हत्या उनके खुद के बेटे ने ही की है. वीणा के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस नीलू कोहली ने कहा, क्या बोलूं? मेरे पास शब्द नहीं है. बता दें कि वीणा के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Veena Kapoor Death News: टीवी जगत से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपका दिल दहल जाएगा. पॉपुलर एक्ट्रेस वीणा कपूर की हत्या हो गई है और उनकी हत्या उनके अपने बेटे सचिन कपूर ने ही की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीणा की मौत की जानकारी एक्ट्रेस नीतू कोहली ने दी है. वीणा की उम्र 74 साल थी और उनके बेटे ने ही उनकी जान ले ली.

वीणा कपूर की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीणा कपूर की हत्या उसके बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए की. उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, विरल भयानी ने इस घटना के बारे में अपने इंस्टाग्राम पेज पर जिक्र किया था. वीना के बेटे ने बेसबॉल के बल्ले से बड़ी बेरहमी से उनकी हत्या की और फिर बॉडी को माथेरान में फेंक दिया. उसके यूएस बेस्ड बेटे को शक हुआ और उसने जुहू पुलिस को अलर्ट कर दिया.

इस वजह से बेटे ने अपनी मां की हत्या की

पुलिस से पूछताछ में वीणा कपूर के बेटे सचिन ने बताया कि गुस्से में उसने अपने मां की हत्या बेसबॉल के बल्ले से कर दी. सचिन ने उनकी हत्या संपत्ति को लेकर किया औऱ बाद में बॉडी को माथेरान के पास एख नदी में फेंक दिया. इश घटना से हर कोई हैरान है. नीलू कोहली ने इसपर अपनी दिल की बात शेयर कर लिखा, वीणी जी आप इससे बेहतर की हकदार थी. मैं टूट गई हूं, आपके लिए ये पोस्ट कर रही हू. क्या बोलूं? मेरे पास शब्द नहीं है. इतने साल के स्ट्रगल के बाद मैं उम्मीद करती हूं कि आपको आखिरकार शांति मिली होगी.

Also Read: Veena Kapoor: कौन थीं वीणा कपूर? जिन्हें उनके बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला, जानें उनसे जुड़ी ये 5 बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >