Vasudha: करिश्मा पहुंची नौकरों के क्वार्टर, क्या खुल जाएगा प्रभात का सच?

Vasudha Written Update: ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में करिश्मा को मित्तल पर शक हो जाता है और वह सच जानने नौकरों के क्वार्टर पहुंच जाती है. दूसरी तरफ प्रभात भावुक होकर टूट जाता है.

Vasudha Written Update: सीरियल वसुधा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. देव और वसुधा ने करिश्मा को बेनकाब करने के लिए जो बड़ा प्लान तैयार किया है, अब वह खतरे में पड़ता नजर आ रहा है. करिश्मा को मित्तल के व्यवहार पर शक होने लगता है. वह देखती है कि मित्तल बार-बार नौकरों के क्वार्टर के आसपास जा रहा है, जबकि उसका वहां कोई काम नहीं है. इसी बात को लेकर करिश्मा, सारिका से अपनी चिंता जाहिर करती है और कहती है कि जरूर कोई बड़ा राज छिपाया जा रहा है.

प्रभात को देखकर टूट गया देव का सब्र

करिश्मा का यह शक अब देव और प्रभात के मिशन के लिए बड़ा खतरा बन चुका है. अगर सच सामने आ गया, तो उनका पूरा खेल खत्म हो सकता है. नौकरों के क्वार्टर में भावुक माहौल देखने को मिलेगा. प्रभात, चंद्रिका की हालत देखकर पूरी तरह टूट जाता है. वह चंद्रिका को कमजोर और दर्द में देखकर खुद को संभाल नहीं पाता. उसकी हालत देखकर देव उसे शांत करने की कोशिश करता है. देव, प्रभात को समझाता है कि वे करिश्मा का सच सामने लाने के बेहद करीब हैं. अगर इस समय वह कमजोर पड़ गया तो करिश्मा एक बार फिर उन सब पर भारी पड़ जाएगी.

सामने आएगा बड़ा सच?

इसी बीच कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब करिश्मा खुद नौकरों के क्वार्टर की तरफ बढ़ने लगती है. अविनाश और दिव्या घबरा जाते हैं क्योंकि अगर करिश्मा ने प्रभात को मित्तल के भेष के बिना देख लिया, तो पूरा सच सामने आ जाएगा. देव, वसुधा और प्रभात के पास खुद को बचाने के लिए सिर्फ कुछ पल ही बचते हैं. वहीं दूसरी तरफ चंद्रिका की हालत ठीक हो रही है. वसुधा के आने वाले एपिसोड में करिश्मा की जिंदगी का सबसे बड़ा झटका देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Vasudha: मित्तल के भेष में घर पहुंचा प्रभात, वसुधा ने चंद्रिका को फिर बनाया सुहागन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >