‘वसुधा’ में करिश्मा की नई साजिश? चंद्रिका के गायब होने से बढ़ी चिंता

Vasudha Written Update: ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में चंद्रिका अचानक गायब हो जाएगी, जिससे परिवार में हड़कंप मच जाएगा. वहीं देव और प्रभात उसे खोजने में जुट जाएंगे.

Vasudha Written Update: ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां देव, वसुधा और प्रभात की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आएगी. चंद्रिका के अचानक गायब होने से पूरे परिवार में हड़कंप मच जाएगा और शक की सुई सीधे करिश्मा की तरफ घूमेगी.

चंद्रिका के गायब होने से घबराई वसुधा

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वसुधा अचानक चंद्रिका को घर में कहीं नहीं पाती. वह पूरे घर में उसे ढूंढती है, लेकिन चंद्रिका का कोई पता नहीं चलता. धीरे-धीरे वसुधा घबराने लगती है और उसे एहसास होता है कि कुछ बड़ा गलत हो चुका है. चंद्रिका की हालत पहले से ही नाजुक चल रही थी. प्रभात की मौजूदगी महसूस करने के बाद उसमें थोड़ा बदलाव देखने को मिला था. ऐसे में उसके अचानक गायब होने से वसुधा का डर और बढ़ जाता है. वसुधा को तुरंत करिश्मा पर शक होता है. उसे लगता है कि करिश्मा को प्रभात के जिंदा होने और परिवार से छुपकर मिलने की सच्चाई पता चल गई है. इसी वजह से उसने चंद्रिका को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो सकती है.

देव और प्रभात के उड़े होश

चंद्रिका के गायब होने की खबर मिलते ही वसुधा तुरंत देव को फोन करती है. यह सुनकर देव पूरी तरह हैरान रह जाता है और बिना देर किए घर के लिए निकल पड़ता है. वहीं प्रभात भी इस खबर से बुरी तरह घबरा जाता है. उसे डर सताने लगता है कि अगर करिश्मा को सच पता चल गया है, तो चंद्रिका खतरे में हो सकती है. प्रभात समझ जाता है कि अब हालात पहले से ज्यादा गंभीर हो चुके हैं. इधर वसुधा, हनुमंत को भी अपनी चिंता बताती है. वह कहती है कि करिश्मा ने शायद चंद्रिका का अपहरण कर लिया है. हनुमंत भी परेशान हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Vasudha: करिश्मा पहुंची नौकरों के क्वार्टर, क्या खुल जाएगा प्रभात का सच?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >